UP के पुलिस महकमे में फिर चली तबादला एक्सप्रेस! 5 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी सूची

UP News: पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 5 सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले किये गए ।

Hemendra Tripathi
Published on: 26 Aug 2025 3:40 PM IST
UP के पुलिस महकमे में फिर चली तबादला एक्सप्रेस! 5 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी सूची
X

5 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर   (PHOTO: SOCIAL MEDIA )

UP IPS transfer list 2025: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की ओर से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ साथ पुलिस महकमे के आला अफसरों को उनके कार्यशैली के अनुसार जिम्मेदारी देने के चलते कई बार अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया जाता है। इसी बीच एक बार फिर मंगलवार को बड़े पैमाने पर पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 5 सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं है। जारी हुई तबादला सूची में 1990 से 2010 बैच के अधिकारी शामिल हैं। इसमें IPS एमके बशाल, जय नारायण सिंह, प्रशांत कुमार द्वितीय, उपेंद्र अग्रवाल और सतेंद्र कुमार के नाम शामिल हैं। सरकार का मानना है कि यह बदलाव पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता और तेज निर्णय क्षमता सुनिश्चित करेगा।

सीनियर IPS अधिकारियों को मिली नई तैनाती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गृह विभाग की ओर से मंगलवार को पांच IPS अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया। जारी हुए आदेश में 1990 बैच के IPS अफसर एमके बशाल को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश कार्पोरेशन से ट्रांसफर करके पुलिस महानिदेशक महासमादेष्टा एवं अपर पुलिस महानिदेशक पीटीसी का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही 1994 बैच के जय नारायण सिंह को उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया।


पुलिस मुख्यालय के अलावा अभिसूचना में भी हुआ बदलाव

आपको बता दें कि अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन रहे 2000 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार द्वितीय को अब पुलिस मुख्यालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके अलावा 2005 बैच के IPS अधिकारी उपेंद्र अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक PAC लखनऊ से स्थानांतरित कर अभिसूचना मुख्यालय का प्रभार सौंपा गया है। यह तैनाती इंटेलिजेंस विंग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। वहीं, 2010 बैच के IPS अधिकारी सतेंद्र कुमार, जो अब तक प्रतीक्षारत सूची में थे, उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक PAC आगरा की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस बल को फील्ड लेवल पर और ज्यादा मजबूत बनाना है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

EX Reporter Mail ID - Journalist.hemendra@gmail.comJournalist.hemendra@gmail.com

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story