TRENDING TAGS :
UP News: DG बने 1994 बैच के IPS बिनोद कुमार सिंह, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, आनंद स्वरूप की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद खाली हुआ था पद
UP News: उत्तर प्रदेश में DG स्तर पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। DPC मीटिंग में 1994 बैच के अफसरों को DG बनाने का फैसला हुआ। DG आनंद स्वरूप के केंद्र जाने के बाद विनोद कुमार सिंह की नियुक्ति हुई है, जबकि सुजीत पांडेय और डीके ठाकुर जल्द ही DG बन सकते हैं।
UP News: उत्तर प्रदेश में DG स्तर पर खाली हुए पदों को भरने की प्रक्रिया तेज़ हो गई थी, जिसे लेकर हाल ही में लोकभवन में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में DPC यानी Departmental Promotion Committee की बैठक हुई, जिसमें एक अहम फैसला लेते हुए यह हुआ कि IPS के 1994 बैच के अधिकारियों को महानिदेशक (DG) पद पर पदोन्नति दी जाएगी। इसी फैसले के बीच अब मंगलवार देर शाम 1994 बैच के IPS बिनोद कुमार सिंह को DG बनाया गया है। आपको बता दें कि DG आनंद स्वरूप के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद ये पद खाली था।
अन्य अफसर भी DG के पद पर होंगे प्रमोट
IAS एसपी गोयल मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई DPC में यह फ़ैसला हुआ था कि DG के पदों पर रिक्तियों के सापेक्ष 1994 बैच के अफसर DG में प्रमोट होते जाएंगे। लोकभवन में हुई DPC में DGP राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव होम संजय प्रसाद मौजूद थे। DG के पद पर बीके सिंह पर मुहर लगने के बाद बताया जा रहा है कि DG ट्रेंनिग IPS तिलोत्तमा वर्मा और DG सिविल डिफेंस IPS अभय कुमार प्रसाद जल्द ही सेवानिवृत्त हो जायेगे, जिसके बाद अगला नाम कानपुर पुलिस कमिश्नर IPS अखिल कुमार का है लेकिन वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे है। उसके बाद IPS राजा श्रीवास्तव का नाम है लेकिन वह पहले से केंद्र में तैनात है इस लिए UP STF ADG IPS डीके ठाकुर और लखनऊ ADG IPS सुजीत पांडेय DG पर प्रमोट होंगे।


