IPS Transfer in UP: यूपी में तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गोरखपुर जोन के एडीजी बने मुथा अशोक जैन

IPS Transfer in UP: यूपी में गुरूवार तीन आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। गृह विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक पीसी मीणा को पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें के पद पर नई तैनाती दी गयी है।

Newstrack Network
Published on: 3 July 2025 3:23 PM IST (Updated on: 3 July 2025 4:03 PM IST)
up ips transfer
X

up ips transfer

IPS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश में इन दिनों लगातार तबादला एक्सप्रेस चल रही है। योगी सरकार ने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। यूपी में गुरूवार तीन आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। गृह विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक पीसी मीणा को पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें के पद पर नई तैनाती दी गयी है। पीसी मीणा 1991 बैच के आईपीएस अफसर हैं।


वहीं पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन डॉ. केएस प्रताप कुमार को पुलिस महानिदेशक/सीएमडी पुलिस आवास निगम लखनऊ के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। डॉ. केएस प्रताप कुमार 1993 बैच के आईपीएस अफसर हैं। अपर पुलिस महानिदेशक भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ मुथा अशोक जैन को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन का पदभार सौंपा गया है। मुथा अशोक जैन 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

पांच आईपीएस अधिकारियों का हुआ था स्थानांतरण

इससे पूर्व बीते रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था। इसी फेरबदल में पुलिस महानिदेशक अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से एस.बी शिरडकर को पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गयी। एस.बी शिरडकर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय लखनऊ से सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन के पद पर नई तैनाती दी गयी है। सुजीत पांडेय 1994 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

इसके साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक पीटीसी सीतापुर में तैनात रहे आर.के स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय लखनऊ का पदभार सौंपा गया है। आर.के स्वर्णकार 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ के पद पर कार्यभार संभाल रहे आशीष तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर बनाया गया है।

आशीष तिवारी 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वहीं अब तक सहारनपुर के एसएसपी का दायित्व संभाल रहे रोहित सिंह सजवान को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। जल्द ही उन्हें केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया जायेगा। रोहित सिंह सजवान 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story