TRENDING TAGS :
विश्वासघात! इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर 7वीं की छात्रा बनी ‘दरिंदगी’ का शिकार, गैंगरेप से दहला शहर
Lucknow Gang Rape Case: राजधानी में सातवीं की छात्रा के साथ होटल में गैंगरेप की घटना से पूरा शहर दहल गया है। छात्रा के साथ इंस्टाग्राम पर एक युवक ने दोस्ती की।
Lucknow Gang Rape Case
Lucknow Gang Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी महिलाओं के खिलाफ अपराधों में दिनों-दिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। अब राजधानी में सातवीं की छात्रा के साथ होटल में गैंगरेप की घटना से पूरा शहर दहल गया है। छात्रा के साथ इंस्टाग्राम पर एक युवक ने दोस्ती की। इसके बाद छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। युवक के बुलाने पर छात्रा जब मिलने पहुंची तो युवक उसे स्कार्पियों से मड़ियांव के एक होटल में ले गया। जहां उसके दो अन्य साथी पहले से मौजूद थे।
विमल और उसके एक अन्य साथी ने छात्रा के साथ बलात्कार किया। यही नहीं अश्लील वीडियो भी बनाया। छात्रा को वीडियो के वायरल कर देने की धमकी देकर दो दिनों तक रेप किया। युवकों के चंगुल से किसी तरह भाग कर छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बतायी। जिसके बाद परिजनों ने सरोजनीनगर थाने में तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानें पूरा मामला
सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली 15 साल की 7वीं कक्षा की छात्रा की डेढ़ माह पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक विमल यादव के साथ दोस्ती हुई। पीड़िता की मां के मुताबिक दोनों की फोन पर भी बातचीत होती थी। विमल ने बताया था कि वह आगरा एक्सप्रेस-वे के पास रहता है। बीते दो नवंबर को विमल के कहने पर बेटी उससे मिलने पहुंच गयी। इसके बाद जब वह घर लौटी तो उसने दरिंदगी के बात बतायी। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि विमल उसे स्कार्पियों से मड़ियांव ले गये।
जहां उसके दो दोस्त पीयूष और शुभम भी थे। आईआईएम रोड स्थित एक होटल में उसे ले गये और बंधक बना कर विमल और पीयूष ने उसके साथ बलात्कार किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और धमकी देकर शोषण करते रहे। विरोध करने पर छात्रा की पिटाई भी की। छात्रा किसी तरह से युवकों के चंगुल से भाग निकली और घर पहुंची।
युवकों ने उसे अश्लील वीडियो के वायरल कर देने और जान से मारने की भी धमकी दी। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर विमल, शुभम और पीयूष के खिलाफ गैंगरेप, बंधक बनाने, पॉक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शुभम और पीयूष को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस विमल की तलाश कर रही है।


