×

Lakhimpur Kheri News: धमाके से हिल उठा लखीमपुर खीरी, खाना बनाते समय गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट

Lakhimpur Kheri News: ब्लास्ट इतना भीषण था कि 100 मीटर दूर तक सिलेंडर के टुकड़े फ़ैल गए। ब्लास्ट में राम रतन के बेटे सबारी का हाथ झुलस गया।

Himanshu Srivastava
Published on: 25 Aug 2022 9:57 AM GMT
lpg cylinder blast in gosainganj, lpg cylinder blast in lucknow, cylinder blast in lucknow, lpg cylinder blast damage house
X

लखनऊ के गोसाईंगंज में सिलेंडर में बड़ा धमाका: Photo- Social Media

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) बुधवार को देर शाम के घर में गैस लीक (gas leak) होने से सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही देर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें एक युवक घायल हो गया जबकि एक बेहोश हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचकर गांव के लोगों ने घायलों को नजदीकी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया।

बता दें कि यह पूरा मामला थाना ईसानगर क्षेत्र (Police Station Isanagar Area) गांव चपकहा का है। यहां के रामरतन पुत्र ढोढ़े के घर बुधवार शाम टीनशेड के नीचे गैस सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था इस दौरान सिलेंडर में आग लग गई। महिलाओं द्वारा परिजनों को मामले की जानकारी जबतक देतीं तबतक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।


ब्लास्ट इतना भीषण था कि 100 मीटर दूर तक सिलेंडर के टुकड़े गिरे

आपको बता दें कि ब्लास्ट इतना भीषण था कि 100 मीटर दूर तक सिलेंडर के टुकड़े फ़ैल गए। परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। ब्लास्ट में राम रतन के बेटे सबारी का हाथ झुलस गया। तो वहीं विजय कुमार दहशत में आ कर बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस गांव पहुंची और जानकारी ली।

बड़ी दुर्घटना होने से बच गई

पड़ोसी से पूछताछ करने पर पता चला कि रामरतन के घर के बाहर कथा का आयोजन हो रहा था जिसके चलते घटना के समय पूरा परिवार घर के बाहर ही था। सिलेंडर में आग लगने पर घर की महिलाएं और बच्चे घर के बाहर निकल गए थे। जिसकी वजह से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story