Gonda News: कर्नलगंज में भीषण सड़क हादसा: 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शव क्षत-विक्षत

Gonda News: हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गया।

Radheshyam Mishra
Published on: 30 Jun 2025 5:52 PM IST
Gonda News: कर्नलगंज में भीषण सड़क हादसा: 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शव क्षत-विक्षत
X

कर्नलगंज में भीषण सड़क हादसा  (photo: social media )

Gonda News: जिले में कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कटरा घाट स्थित सरयू पुल पर सोमवार एक भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, और कर्नलगंज पुलिस ने तत्काल पहुंचकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, गौरा निवासी पाटन उम्र करीब 50 वर्ष सोमवार सुबह साइकिल से परवल लेकर कर्नलगंज सब्जी मंडी जा रहे थे। जैसे ही वे सरयू पुल पर पहुंचे, एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक शव को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में पाटन की मौके पर ही मौत हो गई, और उनका शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

हादसे की जानकारी मिलते ही कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश में छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि चालक हादसे के बाद ट्रक समेत मौके से भाग निकला। इस घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की आवश्यकता को फिर से उजागर किया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश शुरू कर दी है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Monika

Monika

Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story