×

अब दिखेगी प्रदेश की संस्कृति, गोरखपुर में जल्द ही शुरू होगा संस्कृति संग्रहालय

संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखाने वाला एक संग्रहालय गोरखपुर जिले में जल्द ही शुरू किया जाएगा। महेश शर्मा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "आगामी संग्रहालय गुरु गोरखनाथ के जीवन की झलक दिखाएगा। इससे क्षेत्र की संस्कृति को मजबूती प्रदान करने में मदद मिलेगी।"

tiwarishalini
Published on: 13 Feb 2018 11:52 AM GMT
अब दिखेगी प्रदेश की संस्कृति, गोरखपुर में जल्द ही शुरू होगा संस्कृति संग्रहालय
X

नई दिल्ली: संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखाने वाला एक संग्रहालय गोरखपुर जिले में जल्द ही शुरू किया जाएगा। महेश शर्मा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "आगामी संग्रहालय गुरु गोरखनाथ के जीवन की झलक दिखाएगा। इससे क्षेत्र की संस्कृति को मजबूती प्रदान करने में मदद मिलेगी।"

मंत्री ने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने संग्रहालय का प्रस्ताव दिया।

महेश ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए दो और संग्रहालय तय कर लिए गए हैं। एक इलाहाबाद में और दूसरा अयोध्या में होगा।

मंत्री ने कहा, "इलाहाबाद के संग्रहालय में मशहूर कुंभ मेले को दर्शाया जाएगा, जबकि अयोध्या का संग्रहालय भगवान राम को समर्पित होगा, जो वर्चुअल माध्यम से पेश किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि इस पर काम पहले ही शुरू हो चुका है और वह उम्मीद करते हैं कि जल्द ही यह जनता के लिए खुल जाएगा।

पहले गोरखपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व आदित्यनाथ किया करते थे, जो इस क्षेत्र से पांच बार सांसद रह चुके हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस संसदीय सीट से इस्तीफा दे दिया।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story