×

गुरविंदर सिंह छाबड़ा बने उप्र पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष, पदभार ग्रहण किया

Lucknow News: इन दिनों उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को निगमों और बोर्डों में समायोजित करने का काम चल रहा है।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Shweta
Published on: 17 Aug 2021 4:59 PM GMT
गुरविंदर सिंह छाबड़ा बने उप्र पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष
X

गुरविंदर सिंह छाबड़ा बने उप्र पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष

Lucknow News: इन दिनों उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को निगमों और बोर्डों में समायोजित करने का काम चल रहा है। इन सबके बीच प्रदेश की योगी सरकार ने कानपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता गुरूविंदर सिंह छाबडा़ को उप्र पंजाबी अकादमी का उपाध्यक्ष बनाया है। अकादमी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त इस पद पर आसीन हुए गुरूविंदर सिंह छाबड़ा ने आज अपने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अकादमी के सदस्य सदस्य सरदार जसविंदर सिंह (जौनपुर) सरदार लखविंदर सिंह जी (लखनऊ ) सरदार जगनैन सिंह नीतू जी (गोरखपुर )सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी (मुजफ्फरनगर ) ने भी उनके साथ अपना पदभार ग्रहण किया।

इस मौके पर पदभार ग्रहण कराने वालों में मुख्य रुप से औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह ओलख, सुरेंद्र मैथानी विधायक गोविंद नगर कानपुर तथा अरुण पाठक सदस्य विधान परिषद उपस्थिति थें।

पदभार ग्रहण करने के बाद उत्तर प्रदेश पंजाबी अकेडमी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुरुविंदर सिंह छाबड़ा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी तन्मयता और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।

उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने सिख समाज के हितों के लिए कई काम किए हैं। इस कारण आज पूरा सिख समाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली का प्रशंसक बन गया है। गुरूविंदर सिंह ने कहा कि इसके पहले जो भी सरकारें आई वह केवल वायदे करती रही पर धरातल पर कुछ नहीं दिखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आभार व्यक्त करते हुए छाबड़ा ने कहा कि उन्होंने भी सिख समाज को हमेशा ही आगे बढ़ाने का काम किया है। पंजाबी अकादमी के सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन सुनील बंसल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके आने के बाद प्रदेश में भाजपा का हर कार्यकर्ता ऊर्जावान हुआ है। सुनील बंसल ने हमेशा ही सिख समाज के हितों का ख्याल रखने का काम किया है। पूरा सिख समाज इसके लिए उनका हदय से आभारी है।

Shweta

Shweta

Next Story