×

HappyBirthdayAkhilesh: इटावा पर थी सबकी निगाह, यहां जन्मदिन पर हुआ ये

पचराहा पर सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर पौध रोपण भी किया।

Newstrack
Published on: 1 July 2020 10:23 AM GMT
HappyBirthdayAkhilesh: इटावा पर थी सबकी निगाह, यहां जन्मदिन पर हुआ ये
X

इटावा- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47 वां जन्मदिन आज शहर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी वसीम चौधरी ने अकालगंज स्तिथ नगर कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर व मिष्ठान वितरित कर सादगी से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, सपा नगर अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। पचराहा पर सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर पौध रोपण भी किया।

अखिलेश यादव का बर्थडे: कुछ इस अंदाज में मना जन्मदिन, सपाईयों ने काटा केक

2022 का सपना

इस अवसर शहर अध्यक्ष वसीम चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीब, पिछड़ों, दलितों, शोषितों की लड़ाई लड़ने का काम किया है इसलिए सभी रास्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन पर संकल्प लेते है कि इस लोकतंत्र विरोधी सरकार को आने वाले 2022 में उखाड़ फेंकने का काम करेंगे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को 2022 में यूपी की सत्ता दिलवाने का काम करेंगे।

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 3/4/5 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

ये लोग थे उपस्थित

इस अवसर पर - हाजी इशाक सहाब, विशाल गुप्ता, जावेद सुलेमान, रहीस मंसूरी सभासद, शमीम अंसारी, राकेश यादव, यूथ बिग्रेड अध्यक्ष मुस्तकीम, पूर्व सभासद शारिक अंसारी, फिरोज अली, जावेद चिश्ती,आमिर अली, आदि लोग उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यलय पर मना अखिलेश का जन्मदिन

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव पूर्व चेयरमैन संटू गुप्ता पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, सपा नेता चंदन सिंह बघेल, अवनीश राजपूत, हाशिम कुरेशी, किसन यादव, चित्रांगद यादव, समेत तमाम पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे। लॉकडाउन के दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने गरीब और बेसहारा लोगों की समय-समय पर मदद की आज उन लोगों को आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन पर सम्मानित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी मा. अखिलेश यादव के नेतृत्व में हमेशा गरीबो और मजलूमो के लिये संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

बारिश से मची तबाही: कई लोगों की गई जान, हर तरफ चीख पुकार

रिपोर्टर- उवैश चौधरी, इटावा

20,000 सैनिक उतरे: चीन बढ़ा युद्ध की तरफ, भारत मौर्चा संभालने को तैयार

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story