×

अखिलेश यादव का बर्थडे: कुछ इस अंदाज में मना जन्मदिन, सपाईयों ने काटा केक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वा जन्मदिन ककोर स्थित पार्टी कार्यालय पर सादगी से मनाया गया।

Newstrack
Published on: 1 July 2020 9:47 AM GMT
अखिलेश यादव का बर्थडे: कुछ इस अंदाज में मना जन्मदिन, सपाईयों ने काटा केक
X

औरैया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वा जन्मदिन ककोर स्थित पार्टी कार्यालय पर सादगी से मनाया गया। इसके अलावा विधूना में भी पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का ने भी अपने आवास पर जन्मदिन मनाया।

ये भी पढ़ें:कलयुगी भाभी: देवर के साथ मिलकर कर दिया कांड, नंनद को किया साइड

पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ने केक काटा

पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजवीर यादव ने केक काट कर समस्त पदाधिकारियों को केक खिलाया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी आयु की कामना की। सपाइयों ने उनके जन्मदिन पर यह संकल्प लिया कि समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में साइकिल की टोली बनाकर गांव गांवों में संकल्प पत्र वितरण कर समाजवादी पार्टी की रीत नीत को आगे बढ़ाएंगे।

यह कार्यक्रम आज से ही शुरु किया जा रहा है। इसी क्रम में अजीतमल, अछल्दा, बिधूना, दिबियापुर, औरैया, फफूंद, बेला, सहार में पदाधिकारियों ने साइकिल चलाकर संकल्प पत्र वितरण किए। बताया कि यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह चलेगा। इस अवसर पर महासचिव ओमप्रकाश ओझा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदोरिया, बिधूना विधानसभा प्रभारी सुशील वर्मा, शैलेंद्र अंबेडकर, कल्लू यादव, धर्मेंद्र यादव, अमित यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी अब्दुल सत्तार, पवन कुशवाहा, पुष्पेंद्र यादव, मोहित यादव, अजय पाल सिंह पाल, हरिओम सक्सेना, शिवम सक्सेना, रविंद्र राठौर, रमेश शर्मा, अजय यादव आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:थाने में गंदी हरकत: महिला हुई शर्मसार, देख कर आपको आ जाएगी उल्टी

इसी तरह बिधूना में विनोद यादव कक्का पूर्व मंत्री के नेतृत्व में दर्जनों साथियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वा जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मंत्री विनोद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही गरीबों की पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा अपना एक संकल्प पत्र प्रकाशित किया है जिसे क्षेत्र में वितरण कराया जाएगा। इस दौरान रानू पालीवाल, ऋषभ यादव रिशु, मो आमिर, आशु यादव, कपिल कश्यप, अच्छेलाल पाल, पिंटू प्रधान, अरविंद सभासद, अम्मार सिद्दकी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर-प्रवेश चतुर्वेदी औरैया

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story