TRENDING TAGS :
Hapur News: चौकी के पास गेस्ट हाउस में देह व्यापार का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत
Hapur News: हापुड़ में गढ़-स्याना चौकी के पास गेस्ट हाउस में देह व्यापार का आरोप, स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
चौकी के पास गेस्ट हाउस में देह व्यापार का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत (Photo- Newstrack)
Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के गढमुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गढ़-स्याना पुलिस चौकी के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में कथित रूप से देह व्यापार का धंधा चलाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर एक स्थानीय निवासी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया है, जिसमें गेस्ट हाउस का एक कर्मचारी कमरे में जाकर लड़कियों को दिखाते हुए नजर आ रहा है।
शिकायतकर्ता नें लगाए यह आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि गेस्ट हाउस में लगातार अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। इसके कारण आसपास रहने वाले लोग काफी असहज महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि युवा पीढ़ी पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि केवल यह गेस्ट हाउस ही नहीं, बल्कि आसपास कई अन्य गेस्ट हाउस में भी इसी प्रकार के अनैतिक कार्य हो रहे हैं। नागरिकों ने समय-समय पर इस मामले पर अपनी आवाज उठाई, लेकिन अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई में देरी के कारण अपराध बढ़ रहा है और इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा है।
शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्यवाही
इस मामले पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने कहा, "हमारे पास इस तरह की कोई आधिकारिक शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत दर्ज होती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"
लोंगो नें उठाई यह मांग
स्थानीय निवासी और नागरिक अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि गेस्ट हाउसों में चल रहे अवैध कार्यों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और इलाके में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि केवल कानूनी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि ऐसे स्थानों पर निगरानी बढ़ाना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है।


