Hapur News: ईयरफोन की लापरवाही बनी जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की दर्दनाक मौत

Hapur News: मौके से पुलिस को मोबाइल फोन और ईयरफोन बरामद हुए हैं, जिससे यह पुष्टि होती है कि हादसे के समय युवती ट्रेन के आने से अनजान थी।

Avnish Pal
Published on: 14 July 2025 8:53 PM IST
Hapur News: ईयरफोन की लापरवाही बनी जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की दर्दनाक मौत
X

ईयरफोन की लापरवाही बनी जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की दर्दनाक मौत  (photo: social media )

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव स्थित रेलवे फाटक के पास एक 17 वर्षीय छात्रा ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रा के कानों में ईयरफोन लगे हुए थे और वह मोबाइल पर कुछ सुन रही थी। ट्रेन के हॉर्न की आवाज न सुन पाने के कारण वह ट्रैक पर आ गई और हादसे का शिकार हो गई। मौके से पुलिस को मोबाइल फोन और ईयरफोन बरामद हुए हैं, जिससे यह पुष्टि होती है कि हादसे के समय युवती ट्रेन के आने से अनजान थी।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला कांस्टेबल द्वारा की गई तलाशी में छात्रा का आईडी कार्ड बरामद हुआ, जिससे मृतका की पहचान गांव सबली निवासी पिंटू कुमार की पुत्री ज्योति के रूप में हुई। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बताई जा रही है।बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा रहा।

क्या बोले नगर क्षेत्राधिकारी

मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण लापरवाही प्रतीत हो रही है, लेकिन छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय सतर्कता बरतें। ईयरफोन या मोबाइल फोन का प्रयोग न करें क्योंकि यह लापरवाही जानलेवा बन सकती है। साथ ही, यदि कोई मानसिक तनाव से जूझ रहा हो, तो परिवार और दोस्तों से संवाद कर समाधान तलाशें। सतर्कता ही सुरक्षा की पहली शर्त है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

Next Story