Hardoi News: न्यूज़ ट्रैक की खबर का हुआ असर, जांच करने पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ड्यूटी पर नहीं मिले चिकित्सक

Hardoi News: इमरजेंसी में रात में चिकित्सक न मिलने की खबर पर बीती रात अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने औचक निरीक्षण किया था लेकिन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को भी हालत सुधरे नजर नहीं आए।

Pulkit Sharma
Published on: 6 Jun 2025 10:36 PM IST
News track affected, additional magistrate arrived to investigate doctor not on duty
X

न्यूज़ ट्रैक की खबर का हुआ असर, जांच करने पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ड्यूटी पर नहीं मिले चिकित्सक (Photo- Social Media)

Hardoi News: हरदोई में न्यूज़ ट्रैक की खबर का एक बार फिर असर देखने को मिला।न्यूज़ ट्रैक ने हरदोई मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक वार्ड में रात में डॉक्टर उपलब्ध ना होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इमरजेंसी में रात में चिकित्सक न मिलने की खबर पर बीती रात अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने औचक निरीक्षण किया था लेकिन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को भी हालत सुधरे नजर नहीं आए।

इमरजेंसी में रात में चिकित्सक की गैर मौजूदगी में मरीज को इलाज न मिलने पर जिलाधिकारी ने जांच बिठा दी है। डीएम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य को बृहस्पतिवार की रात इमरजेंसी भेज कर साक्ष्य जुटाने के लिए कहा। इमरजेंसी पहुंचे जांच अधिकारियों को उक्त दिवस पर तैनात चिकित्सक और स्टाफ ड्यूटी करते नहीं मिले, उन्होंने भर्ती रजिस्टर की जांच की और स्टाफ से जानकारी ली। चिकित्सक और स्टाफ के बयान होने के बाद ही जांच रिपोर्ट डीएम को देने की बात कही गई है।

तीन वर्षीय अनिका को पेट में दर्द होने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे

महोलिया शिवपार निवासी विवेक शुक्ला अपनी तीन वर्षीय अनिका को पेट में दर्द होने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे। रात तीन बजे पहुंचे विवेक शुक्ला को इमरजेंसी में कोई चिकित्सक नहीं मिला। चिकित्सक कक्ष में फार्मासिस्ट भी सोते मिले, परिजनों के जगाने पर फार्मासिस्ट ने कोई चिकित्सक न होने पर उन्हें पीडियाट्रिक वार्ड भेज दिया। पीडियाट्रिक वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने ऑन कॉल तीन चिकित्सकों को फोन किया लेकिन किसी नहीं फोन उठाया। थक हार कर परिजन अनिका को लेकर निजी क्लीनिक लेकर गए और वहां इलाज कराया।

इस मामले जिलाधिकारी अनुनय झा ने मामले का संज्ञान लिया और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह और मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई को जांच करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार रात को नौ बजे के बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इमरजेंसी में जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान उक्त दिवस पर तैनात रहे चिकित्सक और फार्मासिस्ट ड्यूटी पर नहीं मिले। इस पर उन्होंने अभिलेखों की जांच की और स्टाफ व अन्य लोगों से जानकारियां एकत्रित कीं। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभिलेख तो देखें हैं लेकिन अभी स्टाफ के बयान नहीं हुए है। बयान होने के बाद जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story