×

Hardoi News: व्यापारियों की सुनी गईं समस्याएं, सत्यापन कराने के निर्देश, जानिए क्या बोले सहायक नियंत्रक अधिकारी

Hardoi News: हरदोई के जिला पंचायत के सभागार में वैदिक माप विज्ञान विभाग द्वारा व्यापारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य व्यापारियों को विभाग द्वारा चलाई जा रही सेवाओं के विषय में जानकारी देने का था।

Pulkit Sharma
Published on: 4 Sep 2023 5:38 PM GMT
Hardoi News: व्यापारियों की सुनी गईं समस्याएं, सत्यापन कराने के निर्देश, जानिए क्या बोले सहायक नियंत्रक अधिकारी
X
सहायक नियंत्रक बांट माप विभाग के कुमार नीरज सिंह ने व्यापारियों की सुनी गईं समस्याएं: Photo-Newstrack

Hardoi News: हरदोई के जिला पंचायत के सभागार में वैदिक माप विज्ञान विभाग द्वारा व्यापारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य व्यापारियों को विभाग द्वारा चलाई जा रही सेवाओं के विषय में जानकारी देने का था। साथ ही व्यापारियों को जागरूक करने का उद्देश्य से भी बैठक का आयोजन किया गया था।

जिला प्रशासन के नियमों के अनुसार करें कारोबार

इस बैठक की अध्यक्षता लखनऊ से आए सहायक नियंत्रक बांट माप विभाग के कुमार नीरज सिंह द्वारा की गई। सहायक नियंत्रक अधिकारी ने व्यापारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि जो भी जिला प्रशासन की गाइडलाइन है, उनके अनुरूप व्यापारिक कार्य करें। समय पर अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कारण अपने कांटा और बांट को समय रहते जांच कर प्रमाण पत्र अवश्य लें।

चलाया जाएगा चेंकिंग अभियान

सहायक नियंत्रण अधिकारी ने कहा कि हरदोई जनपद की कई शिकायत प्राप्त हुई हैं। आज बैठक कर व्यापारियों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। जल्द ही दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। सहायक नियंत्रण अधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा अब ऑनलाइन सेवा भी अपने ग्राहकों को दी जाती है। ऐसे में दुकानदार ऑनलाइन सेवा का प्रयोग कर सकते हैं।

नहीं कराया सत्यापन तो होगी कार्रवाई

सहायक नियंत्रण अधिकारी कांटा माप विज्ञान कुमार नीरज सिंह ने बताया कि आज समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस गोष्ठी का आयोजन जो भी स्टेक होल्डर हैं, विधिक माप विभाग से संबंधित व्यापारी उनके प्रतिनिधि जो भी लाइसेंसी हैं, जिनके माध्यम से व्यापारी सत्यापन करा सकते हैं। स्थानीय अधिकारी के साथ एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें प्रयास किया गया है कि जो भी कम्युनिकेशन गैप की वजह से भ्रांतियां उत्पन्न होती हैं उनको एक विराम दिया जाए। जो ऑनलाइन सिस्टम विभाग द्वारा तय किया गया है उस व्यापारी कैसे लाभान्वित हो सकते हैं। सहायक नियंत्रक अधिकारी कुमार नीरज सिंह ने व्यापारियों को कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराईं। इस मौके पर मीनू तिवारी वरिष्ठ निरीक्षक हरदोई, अवनीश यादव निरीक्षक हरदोई, विनोद कुमार श्रीवास्तव निरीक्षक संडीला, विमलेश दीक्षित व्यापार मंडल अध्यक्ष हरदोई, अशोक उपाध्याय महामंत्री व्यापार मंडल समेत जनपद के कई व्यापारी मौजूद रहे।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story