Hardoi News: कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा, बोले देश हित सर्वोपरि

Hardoi News: पूर्व जिला अध्यक्ष पीसीसी अजय सिंह ने कहा कि देश की सेना का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनकी वजह से हम सुकून से दो वक्त की रोटियां खा सकते हैं और रात को अच्छी नीद ले रहे हैं। हमें अपनी भारत की सेवा पर गर्व है।

Pulkit Sharma
Published on: 10 May 2025 6:55 PM IST
jai hind yatra
X

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा  (photo: social media )

Hardoi News: हरदोई में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में "जय हिंद यात्रा" का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से जिंदपीर चौराहा और पुलिस लाइन होते हुए गांधी प्रतिमा तिकुनिया पार्क में संपन्न हुई, जहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ "हिंद की सेना जिंदाबाद" और सेना के शौर्य की प्रशंसा में जोरदार नारेबाजी की। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि यह यात्रा देश प्रेम की भावना को बढ़ावा देने और देश की सेवा के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दर्शाने के उद्देश्य से निकाली गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि देश के साथ कांग्रेस पार्टी का हर सिपाही मजबूती से खड़ा है और इसी क्रम में यह यात्रा आयोजित की गई है। अनुपम दीक्षित ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो शहर कांग्रेस कमेटी के युवा देश के बॉर्डर पर लड़ने के लिए भी तैयार हैं।

देश का हर एक कांग्रेसी देश की सेना के साथ

पूर्व जिला अध्यक्ष पीसीसी अजय सिंह ने कहा कि देश की सेना का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनकी वजह से हम सुकून से दो वक्त की रोटियां खा सकते हैं और रात को अच्छी नीद ले रहे हैं। हमें अपनी भारत की सेवा पर गर्व है। आज हम सब उनके शौर्य की बात कर रहे हैं और उनको धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। आज देश का हर एक कांग्रेसी देश की सेना के साथ खड़ा है, हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी ने कल लखनऊ में इस यात्रा का आयोजन कराया। इसी कड़ी में आज हम सभी कांग्रेसी जन जय हिंद यात्रा का आयोजन कर रहे हैं।

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष तुषार दीक्षित ने कहा कि देश का युवा आज सेवा के सौर्य के कसीदे पड़ रहा है हम सभी युवाओं को अगर मौका मिला तो देश की सेना में जाकर अपने दुश्मन देश के साथ दो दो हाथ करने के लिए हम तैयार हैं और उनके छक्के छुड़ाने के लिए भी हम सब कांग्रेसी जन तैयार है।जय हिंद यात्रा में मुख्य रूप से, इस्लाम गाजी , मंजू मित्रा , हरिओम त्रिपाठी , श्याम प्रकाश त्रिपाठी ,महताब अहमद, भुट्टो मियां , मुन्ने , अभिनव गुप्ता , हसीब शाह , लल्ला , जितेंद्र वर्मा ,अंकुर चंदेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

Next Story