×

Hardoi: पूर्व बीजेपी ज़िलाध्यक्ष के सवाल से तिलमिला उठे सिटी मजिस्ट्रेट, एफआइआर की धमकी, सदमे से पत्नी की मौत

Hardoi News: सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने विद्याराम वर्मा को वहीं खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया, बल्कि सवाल पूछने से तिल मिलाये सिटी मजिस्ट्रेट ने विद्या राम वर्मा को केस दर्ज करने की धमकी तक दे डाली।

Pulkit Sharma
Published on: 17 March 2024 4:19 PM GMT
Hardoi News
X

 Hardoi News (Pic:Newstrack)

Hardoi News: उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बदसलूकी करने के आरोप लगाते आ रहे हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों द्वारा भी प्रशासनिक अधिकारियों पर बदसलूकी के आरोप लगाये जा चुके हैं। सदन में भी प्रशासनिक अधिकारियों के जनप्रतिनिधियों से बदसलूकी के आरोप लगा चुके हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही प्रशासनिक अधिकारी लगातार लोगों व जनप्रतिनिधियों से बदसलूकी करते रहते आ रहे हैं।

सदमे से पत्नी की मौत

इसी का जीता जागता सबूत हरदोई में देखने को मिला जहां सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष से बदसलूकी शुरू की गई। जनपद में आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याराम वर्मा से बदसलूकी की गई। विद्याराम वर्मा बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं और हरदोई में बीजेपी के जिला अध्यक्ष पद पर भी काबिज रहे हैं।

वाद विवाद का वीडियो वायरल

शनिवार को शाम 4:00 करीब आचार संहिता जनपद में लागू हो गई थी। उसी का पालन करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट नगर पालिका की टीम के साथ सड़कों पर निकले थे और राजनीतिक दलों के पोस्टर बैनर को हटाने का कार्य कर रहे थे। इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार लखनऊ रोड स्थित आवास विकास के बाहर पूर्व जिला अध्यक्ष विद्या राम वर्मा के लगे बोर्ड को उखाड़ लिया। इसकी जानकारी लगते ही विद्याराम वर्मा घर से बाहर निकले और अपने नाम का बोर्ड उखाड़ने की वजह पूछी। वजह पूछना पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष को भारी पड़ गया।

सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने विद्याराम वर्मा को वहीं पर खड़ी खोटी सुनाना शुरू कर दिया बल्कि सवाल पूछने से तिल मिलाये सिटी मजिस्ट्रेट विद्या राम वर्मा को केस दर्ज करने की धमकी तक दे डाली। विद्याराम वर्मा द्वारा अपना सारा जीवन भाजपा को समर्पित किया था। अपने पति की बेइज्जती को विद्याराम वर्मा की पत्नी लता वर्मा बर्दाश्त नहीं कर पायी और वह सदमे में चली गई। पति की बेइज्जती से आहत सदमे में गई विद्याराम की पत्नी लता वर्मा की मौत हो गई।

पूर्व ज़िलाध्यक्ष की पत्नी की मौत के बाद क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा किए गए व्यवहार की निंदा कि जा रही है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जनपद में प्रशासनिक अधिकारी की तानाशाही के चर्चे दिन भर लोग करते रहे। सिटी मजिस्ट्रेट और बीजेपी नेता के साथ नोक झोक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अफसर भाजपा नेता पर केस दर्ज कराने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि विद्याराम वर्मा सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार से अपनी बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story