×

Hardoi News: पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर गिरफ़्तार, दो आरक्षी घायल

Hardoi News: शातिर अंतर्जनपदीय चोर पुलिस की राइफल लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। चोर द्वारा पुलिस पर फायरिंग भी की गई। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में चोर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

Pulkit Sharma
Published on: 20 Feb 2024 4:01 PM GMT
Hardoi News
X

Hardoi News (Pic:Newstrack)

Hardoi News: पुलिस हिरासत से फरार होने के प्रयास कर रहे शातिर अंतर्जनपदीय चोर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पुनः गिरफ्तार कर लिया है। शातिर अंतर्जनपदीय चोर पुलिस की राइफल लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। चोर द्वारा पुलिस पर फायरिंग भी की गई। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में चोर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा चोर को पुनः गिरफ्तार कर स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया जहाँ उसका उपचार जारी है।

जनपद में बीते दिनों कई चोरी की घटनाएं हुई थी। इस मामले में पिहानी पुलिस द्वारा 18 फरवरी को एक चोर को गिरफ्तार कर न्यायालय समक्ष पेश किया था। पुलिस हिरासत में आए चोर की निशानदेही पर उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए ला रहे थे कि तभी भागने का प्रयास किया। पुलिस से मुठभेड़ के बाद वह घायल हो गया।

पुलिस की राइफ़ल से की फ़ायर

हरदोई जनपद के पिहानी थाना क्षेत्र में ई रिक्शा,मोबाइल फोन चुराने व ई-रिक्शा के मालिक शैलेंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम साहुपुरा थाना मैगलगंज जनपद लखीमपुर खीरी का सदोष मानव वध करने के संबंध में 18 फरवरी को एक अभियोग पंजीकृत किया गया था। पिहानी पुलिस द्वारा इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्यवाही की है। पुलिस हिरासत में आए अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने ई-रिक्शा भी बरामद किया तथा घटना में अन्य दो वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों अभिव्यक्ति पद 10-10 हज़ार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

पिहानी पुलिस द्वारा आज उक्त मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त सचिन पाल पुत्र जयरामपाल निवासी ग्राम महमद हदब थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर को मुखबिर की सूचना पर लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेर पंडरावा फ्लाईओवर के निकट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए उपयुक्त के कब्जे से ई रिक्शा चालक का मोबाइल फोन बरामद हुआ जिसको पुलिस की टीम अपने साथ ले जाकर न्यायालय के समक्ष पेश करने जा रहे थी कि तभी पुलिस हिरासत में आए अभियुक्त ने शौचालय जाने की बात कही जिस पर पुलिस टीम द्वारा गाड़ी रोक कर अभियुक्त को शौचालय हेतु उतारा गया।

तभी पुलिस हिरासत में अभियुक्त द्वारा मौका पाकर सिपाही से राइफल छीनकर भागते हुए पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा भागने का प्रयास कर रहे अभियुक्त पर फायर किया जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस मुठभेड़ में दो आरक्षी राजेंद्र यादव व संदीप यादव भी घायल हुए हैं। पुलिस टीम द्वारा राहत ग्राम दरियाईपूर्वा के पास से सरकारी रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घायल अभियुक्त व घायल दोनों आरक्षी को उपचार के लिए स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया गया है। पुलिस हिरासत में आए अभियुक्त के ऊपर शाहजहांपुर में आठ अभियोग पंजीकृत हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story