×

गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- उत्तर प्रदेश बन गया प्रश्न प्रदेश

By
Published on: 7 Aug 2016 12:46 PM GMT
गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- उत्तर प्रदेश बन गया प्रश्न प्रदेश
X
झांसी में कार्यसमिति की बैठक में राजनाथ सिंह का स्वागत किया गया

झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में चल रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के भाषण के साथ संपन्न हुई। राजनाथ सिंह ने सपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार बनाना आसान होता है, लेकिन उसे चलाना मुश्किल।

उत्तर प्रदेश बना प्रश्न प्रदेश

-गृहमंत्री ने कहा- यूपी की सपा सरकार पर जब भी मैं विचार करता हूं तो हर बार कई सवाल आते हैं।

-जैसे, साढ़े चार वर्षों में सीएम बिगड़ी कानून व्यवस्था को क्यों नहीं सुधार सके?

-विकास के नाम पर आखिर जनता के साथ छलावा क्यों किया जा रहा है?

-क्या कारण हैं कि यूपी सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रही है।

-उत्तर प्रदेश में लोकपाल क्यों नही लाना चाहते हैं?

-इन सवालों के जवाब केवल यूपी सरकार के पास ही हैं।

राजनाथ शूरवीर

-झांसी के भानीदेवी गोयल इंटर कॉलेज में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को शुरू हुई।

-रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह झांसी आए। राजनाथ को शूरवीर का दर्जा देते हुए नारे लगाए गए- भारत मां का सम्मान बढ़ाया शूरवीर नमन तुमको।

बीजेपी जानती है बेहतर शासन

-राजनाथ सिंह ने कहा- बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, जो बेहतर तरीके से शासन करना जानती है।

-प्रदेश में बिगड़े कानून व्यवस्था के कारण रेप और लूट जैसी घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

-हम नहीं बल्कि बड़ी-बड़ी एजेंसियां कह रहीं हैं। केंद्र सरकार योजनाएं चलाती है, लेकिन प्रदेश सरकार उन्हें अपना नाम देकर गुमराह करती है।

-फिर चाहे किसान को लाभ पहुंचाने के लिए हो या फिर विद्युतीकरण की बात।

जीत दिलाने के लिए दिलाई शपथ

-राजनाथ सिंह ने बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि वह सरकार को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।

-उन्होंने कहा- सभी कार्यकर्ता गांव-गांव और जाकर भाजपा की नीतियों से जनता को अवगत कराएं।

-जिस प्रकार देश को कांग्रेस मुक्त बनाया है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश को सपा और बसपा मुक्त बनाया जाएगा।

Next Story