×

Jhansi News: 33वीं वाहिनी पीएसी के जवानों को 10 दिन का दिया जाएगा प्रशिक्षण, डीआईजी ने किया निरीक्षण

Jhansi News Today: पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी रामलाल वर्मा ने कहा कि पीएसी के जवानों को असलहों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

B.K Kushwaha
Published on: 2 Sep 2022 2:38 PM GMT
Jhansi News In Hindi
X

33वीं वाहिनी पीएसी के जवानों को 10 दिन का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Jhansi News Today: पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी रामलाल वर्मा ने कहा कि पीएसी के जवानों को असलहों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके बारे में अब जवानों को शस्त्र खोलने और जोड़ने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। जवानों के लिए पीएसी में दस दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह बात उन्होंने 33 वाहिनी पीएसी के निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों से कही है।

33 वीं वाहिनी पीएसी का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण

पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी रामलाल वर्मा (Deputy Inspector General of Police PAC Ramlal Verma) ने 33 वीं वाहिनी पीएसी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहिनी परेड ग्राउंड में पद कवायद व शस्त्र कवायद करायी गयी व शास्त्रों को खोला व जुड़वाया गया। इसके उपरांत उन्होंने क्रमशः परिवार कल्याण केंद्र, सीपीसी कैंटीन, चक्की, आरओ सिस्टम का निरीक्षण किया गया। साथ ही वाहिनी चिकित्सालय में दवाइयों व उपकरणों का निरीक्षण किया गया।

मुख्यालय शाखा का किया निरीक्षण

इसी क्रम में ड्यूटी दल मैस का निरीक्षण किया गया व मैस का भोजन भी चेक किया गया। तत्पश्चात उन्होंने परिवहन शाखा, मुख्यालय शाखा का निरीक्षण किया गया। इसके बाद वाहिनी आर्मरी, दलों के कोत की साफ सफाई एवं आर्म्स-अमुनेशन के रख रखाव को टेक किया। इसके पश्चात वाहिनी प्रशासनिक कार्यालय व सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सेनानायक के. पी. यादव, सहायक सेनानायक राहुल पाण्डेय, सैन्य सहायक कर्ण सिंह यादव, शिविरपाल विजयराज सिंह व सूबेदार सैन्य सहायक अरविंद राय की उपस्थिति में सैनिक सम्मेलन लिया गया। वाहिनी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों की समस्या सुनी गई तथा निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। डीआईजी पीएसी द्वारा उच्च गुणवत्ता वाला खाना खाने व स्वस्थ रहने, व्यायाम करने, नियमानुसार ड्यूटी का निर्वहन करने को निर्देशित किया व उत्तम भविष्य की कामना की गई।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story