×

Jhansi News: कृषि वानिकी विपणन व मूल्य श्रृंखला संवर्धन पर 5 दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण प्रारंभ

Jhansi News: मुख्य अतिथि महानिदेशक राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान, मैनेज (हैदराबाद) डॉ पी. चंद्रशेखर ने प्रशिक्षण को अति महत्वपूर्ण बताते हुएं कृषि वानिकी को अधिक से अधिक प्रसारित करने पर जोर दिया।

Gaurav kushwaha
Published on: 27 May 2024 11:39 AM GMT
Jhansi News
X

Jhansi News (Pic:Newstrack)

Jhansi News: रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी व राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान मैनेज, (हैदराबाद) के संयुक्त तत्वावधान में (वर्चुल माध्यम) से 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आज से प्रारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 27 मई से 31 मई तक चलेगा। इसमें देशभर के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिकों द्वारा कृषिवानिकी के विपणन व मूल्य संवर्धन के ऊपर विभिन्न आयामों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए देशभर के 400 से अधिक वैज्ञानिक, शोध छात्र व प्रसार कर्मियों ने पंजीकरण कराया है। उद्घाटन अवसर पर वानिकी के विभागाध्यक्ष डाॅ. मनमोहन डोबरियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण निदेशक डाॅ. प्रभात तिवारी ने कृषिवानिकी के विपणन व मूल्य संवर्धन की चुनौतियों से अवगत कराया एवं प्रशिक्षण माध्यम से इसके सकारात्मक परिणाम की अपेक्षा की।

मुख्य अतिथि महानिदेशक राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान, मैनेज (हैदराबाद) डॉ पी. चंद्रशेखर ने प्रशिक्षण को अति महत्वपूर्ण बताते हुएं कृषि वानिकी को अधिक से अधिक प्रसारित करने पर जोर दिया। इससे पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटारा किया जा सकता है। अध्यक्षता कर रहे कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह ने कृषिवानिकी को संगठनात्मक माध्यम से लगाने पर जोर दिया, साथ ही मैनेज हैदराबाद के साथ मिलकर कृषि वानिकी के अनुसंधान व प्रसार पर चर्चा की।

महत्वपूर्ण कृषिवानिकी वृक्षों की चर्चा की

मैनेज, हैदराबाद के सहायक निदेशक डाॅ. बी वेंकट राव ने कृषिवानिकी के महत्व की चरितार्थ किया साथ ही महत्वपूर्ण कृषिवानिकी वृक्षों की चर्चा की। अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी डाॅ मनीष श्रीवास्तव ने कृषिवानिकी के विपणन व मूल्य संवर्धन में महत्वपूर्ण सुधारों एवं प्रशिक्षण में इसे प्रकाशित करने का आग्रह किया। निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ एसएस सिंह ने प्रशिक्षण के महत्व व रूपरेखा तथा इससे निर्गत अनुसंधानों के प्रसार की अभिव्यक्त किया। तकनीकी सत्र में डॉ एक हान्डा काफरी, डॉ एके पांडेय सिक्किम व डॉ हर्षा हेगड़े कृषि विवि, झांसी ने अपने-अपने व्याख्यान दिए।

यह लोग रहे मौजूद

उद्घाटन संचालन डाॅ. डेविड चेला भास्कर तथा डाॅ. आरपी यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा तकनीकी सहयोग डाॅ. शैलेन्द्र कुमार, वैभव सिंह, सौरभ सिंह ने किया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story