×

Jhansi News: पानी के विवाद में बवाल, चार घायल, फायरिंग से दहशत

Jhansi News: कुएं से खेत में पानी लगाने को लेकर एक ही परिवार के चचेरे भाईयों में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले। यहां तक कि दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी हुई।

B.K Kushwaha
Published on: 2 Sep 2023 3:54 PM GMT
Jhansi News: पानी के विवाद में बवाल, चार घायल, फायरिंग से दहशत
X
पानी के विवाद में घायल युवक: Photo-Newstrack

Jhansi News: कुएं से खेत में पानी लगाने को लेकर एक ही परिवार के चचेरे भाईयों में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले। यहां तक कि दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी हुई। इस दौरान एक महिला और तीन पुरुष घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

रक्सा ताना क्षेत्र के ग्राम पाली पलींदा में शोभाराम व चिंटू पाल परिवार समेत रहते हैं। दोनों भाई हैं। दोनों परिवारों का शामिल कुआं है। शनिवार को कुएं से खेत में पानी लगाने को लेकर एक ही परिवार के चचेरे भाईयों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उनमें मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हवाई फायरिंग की जिससे वहां दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर जब तक पहुंचती। इस झगड़े में एक महिला और तीन पुरुष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने घायल महिला और पुरुषों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां घायल महिला ने अपना नाम वीरवति पत्नी खेमू पाल बताया। वहीं घायलों ने खेमू पाल, शोभाराम, महोबल बताया। घटना के बाद गांव में शाति व्यवस्था बनाने के लिए फोर्स को तैनात कर दिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार मय स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों से वार्तालाप की। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

ट्रेन में महिला की मौत, शव को उतारा गया

Jhansi News: दिल्ली से झांसी की ओर आ रही ट्रेन में एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले उसे उपचार मिलता इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतका के शव को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरवई में रहने वाली पुष्पा देवी अपने पति के साथ दिल्ली के गुड़गांव में मजदूरी करती थी। पति दिनेश के अनुसार 29 तारीख को पुष्पा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। काफी इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिल रहा था। वह अपनी पत्नी को लेकर गांव आने लगा। जिसके लिए वह विगत दिवस वह ट्रेन से झांसी आ रहा था। ट्रेन जब झांसी आउटर पर चल रही थी तभी अचानक पुष्पा की तबीयत और अधिक बिगड़ गई। इससे पहले उसे झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर उपचार दिया जाता उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर जीआरपी प्लेटफार्म पर पहुंची। जहां शव को ट्रेन से नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story