×

Jhansi News: कार सवार पूर्व पार्षद की भतीजी समेत दो की मौत, हादसे और हत्या में उलझा मामला

Jhansi News: झाँसी के पूर्व पार्षद की भतीजी समेत दो की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। जबकि मृतका की सहेली को घायलावस्था में भर्ती कराया गया है। यह घटना मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बालाजी रोड की बताई जा रही है। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है तो वहीं पुलिस इसे हादसा बता रही है।

B.K Kushwaha
Published on: 26 May 2023 6:30 PM GMT
Jhansi News: कार सवार पूर्व पार्षद की भतीजी समेत दो की मौत, हादसे और हत्या में उलझा मामला
X
झाँसी के पूर्व पार्षद की भतीजी की मौत

Jhansi News: नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा में रहने वाला राज बिहारी पूर्व पार्षद हैं। पूर्व पार्षद ने बताया कि विगत दिवस उसकी भतीजी काजल राय अपनी सहेली के घर जाने की कहकर गई थी। इसके बाद लौटकर वापस नहीं आई। इससे पहले वह वापस घर आती उन्हें पता चला कि उनकी भतीजी काजल राय और उसकी सहेली निधि पटेल समेत तीन लोग कार में मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बालाजी रोड पर घायलावस्था में है। उन्हें मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में तीनों को घायलावस्था में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने काजल राय और कार ड्राईवर प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि सहेली निधि घायल है। जिसे उपचार दिया जा रहा है। शरीर और सिर में चोट होने के कारण उन्हें आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या हुई है। वहीं पुलिस की माने वह हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की गई जान

दोस्त की शादी के लिए शॉपिंग करके लौट रहे थे घर

मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम लावन और बसोबई के मध्य एक मोटर साइकिल आंधी चलने से गिरे पेड़ से टकरा गई जिससे दो युवकों की मौत हो गई। यह लोग दोस्त की शादी के लिए शॉपिंग करके घर लौट रहे थे। सूचना पर गई पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम अफो का नाला निवासी वसीम और सलमान दोस्त हैं। इनके दोस्त की गुरुवार की शादी थी। इसलिए व कपड़े खरीदने के लिए वसीम की अपाचे से समथर गए थे। शॉपिंग कर दोनों वापस घर लौट रहे थे। बीती रात उनकी बाइक लावन और बसोबई के बीच एक पेड़ से टकरा गई जिससे दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गई पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई

बेतवा नदी में नहाने गए दो किशोरों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम बसोवा निवासी अरुण अहिरवार और सचिन अहिरवार टेंट लगाने का काम करते थे। गुरुवार सुबह दोनों टेंट लेकर चार पहिया लोड़िंग गाड़ी से चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुराटा गए थे। वहां उन्होंने टेंट लगाया और फिर गांव के पास से निकली बेतवा नदी में अपने एक साथी के साथ नहाने चले गए। ये तीनों नहाने के लिए नदी कि जिस घाट पर पहुंचे, वहां गहराई ज्यादा थी।

पहले नहाने के लिए अरुण कूदा तो वह गहराई अधिक होने के कारण डूबने लगा। उसे बचाने के लिए सचिन ने छलांग लगा दी, तो वह भी डूबने लगा। इस पर किनारे खड़ा उनका साथी भी उन्हें बचाने के लिए मदद मांगता हुआ ग्रामीणों के पास पहुंचा। गांव के लोगों ने नदी में काफी देर तक उन्हें तलाश किया। तीन घंटे बाद उनके शव बरामद किए गए। इसकी सूचना चिरगांव थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story