×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Jhanshi News : अलग-अलग घटनाओं में दो मजदूरों की मौत

प्रदेश के झांसी जनपद में अलग- अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गई। बिहार के गोपालगंगज निवासी एक युवक की चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, रेलवे लाइन क्रासिंग के पास एक मजदूर की शव मिला है।

Gaurav kushwaha
Published on: 23 May 2024 1:51 PM GMT (Updated on: 23 May 2024 1:58 PM GMT)
Jhanshi News :  अलग-अलग घटनाओं में दो मजदूरों की मौत
X

Jhansi News : प्रदेश के झांसी जनपद में अलग- अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गई। बिहार के गोपालगंगज निवासी एक युवक की चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, रेलवे लाइन क्रासिंग के पास एक मजदूर की शव मिला है। इन दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बिहार के गोपालगंज के थाना भुसाव के ग्राम ताहे में रोहित शाह परिवार समेत रहता था, वह गोवा में मजदूरी करता था। रोहित के साथ उसकी बीबी व दो बच्चे थे। पिता कृष्णानंद ने बताया कि पिछले दिनों रोहित अपनी पत्नी सीमा और दोनों बच्चों को लेकर गोवा से बिहार के लिए निकला था। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर उतरकर रोहित को बिहार जाने के लिए ट्रेन बदलनी थी, इसलिए वह झांसी रेलवे स्टेशन पर उतर गया था। इसके बाद रोहित ने बिहार जाने के लिए झांसी रेलवे स्टेशन से टिकट खरीदा और छपरा मेल में बहू व बच्चों के साथ सवार हो गया था।

पिता ने दोस्तों पर जताया शक

इसके बाद उसने अपने दो साथियों के साथ झांसी में मछली और चावल खाया था। ट्रेन झांसी से निकलने के बाद चिरगांव की ओर बढ़ती, तभी रोहित चलती गाड़ी से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही उसने परिवार के सदस्यों को बताया। वह झांसी पहुंचे और उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अपने साथ ले गए। पिता ने कहा कि उसका बेटा ट्रेन से कैसे गिरा, यह जांच का विषय है। पहले वह अपने बेटा का अंतिम संस्कार करा लें। इसके बाद कार्रवाई करने का मन बनाया जाएगा। पिता ने रोहित के साथ चलने वाले दो साथियों पर शंका जाहिर की है।

रेलवे क्रासिंग के पास मिला शव

वहीं, बिहार के मोतिबाई के ग्राम संग्रामपुर में मोगल खान परिवार समेत रहता था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। चचेरे भाई ने बताया कि वर्तमान में मोगल खान झांसी की स्वास्तिक कालोनी में मजूदरी करता था। विगत दिवस उसकी छुट्टी थी, सुबह से ही वह गायब हो गया। शाम को नजर न आने पर उसकी खोजबीन की गई। अभी खोजबीन चल ही रही थी कि गुरुवार की सुबह जानकारी हुई कि रेलवे लाइन क्रासिंग के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा है। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि उसके सिर और पीट पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story