×

Kannauj News: तीन फरवरी को कन्नौज आयेंगे CM योगी, नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम के तहत महिलाओं को करेंगे सम्मानित

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में भाजपा ने नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम के माध्यम से तीन फरवरी को एक जनसभा का आयोजन किया है।

Pankaj Srivastava
Published on: 31 Jan 2024 10:25 AM GMT
kannauj news
X

तीन फरवरी को कन्नौज आयेंगे सीएम योगी (न्यूजट्रैक)

Kannauj News: लोकसभा चुनाव को लेकर जैसे ही सपा ने अपने पत्ते खोलना शुरू किया। वैसे ही भाजपा के खेमे में भी चुनावी हलचल तेज हो गयी है। यूपी के कन्नौज जिले में भाजपा ने नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम के माध्यम से तीन फरवरी को एक जनसभा का आयोजन किया है। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही है।

बताते चलें कि कन्नौज जिले में भारतीय जनता पार्टी ने शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम का आयोजन 3 फरवरी को किया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्थानीय नेताओं के साथ जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को आमंत्रण किया था। इस आमंत्रण की स्वीकृति मिलते ही भाजपा के स्थानीय भाजपा नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने स्थानीय भाजपा नेतओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को बोर्डिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया।

उन्होंने इस दौरान मीडिया से रूबरू होकर कार्यक्रम की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि यहां पर 3 फरवरी को कन्नौजी मॉटी वन समागम का एक कार्यक्रम है। जिसमें नारी शक्ति बंदन का कार्यक्रम है। यहां पर मेरी लोकसभा की लगभग 10 हजार महिलाएं आयेंगी और उनको हम सब लोग सम्मानित करेंगे। उनको उपहार देंगे और आज बड़ा खुशी का मौका है कि आज अभी-अभी जानकारी हुई है कि मुख्यमंत्री का भी कार्यक्रम मिल गया है।

हम सब लोग उनके स्वागत के लिए बेताब है और बहुत ही एतिहासिक कार्यक्रम कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में होने वाला है। हम सभी लोग अभी पूरा कार्यक्रम बनाकर अचीवमेंट करेंगे और अपार भीड़ यहां पर होने वाली है, क्योंकि मुख्यमंत्री को काफी दिन बाद हम सब सुनेंगे। भारतीय जनता पार्टी का संगठन, केन्द्र सरकार और प्रदेश संगठन का नारी शक्ति वंदन का जो यह कार्यक्रम है उसी निमित्त हम लोगों को नारियों का यहां पर सम्मान करना है, यह संगठन का कार्य है, उसी निमित उनको आमंत्रित किया गया था, तो वह आ रहे है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story