×

Kannauj News: मंत्री असीम अरूण ने महिलाओं से बंधवाई राखी, बदले में दिया सुरक्षा का भरोसा

Kannauj News: समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार असीम अरुण आज सुबह ही कन्नौज कलेक्ट्रेट रोड पर स्थित अपने निजी कार्यालय पहुंच गए। यहां मंत्री के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थी। कार्यालय में आने वाली कई महिलाओं ने मंत्री के हाथ में राखी बांध उनका मुंह मीठा किया।

Pankaj Srivastava
Published on: 31 Aug 2023 2:18 PM GMT
Kannauj News: मंत्री असीम अरूण ने महिलाओं से बंधवाई राखी, बदले में दिया सुरक्षा का भरोसा
X
समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण(Pic: Newstrack)

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में रक्षाबंधन पर इस बार प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण को महिलाओं ने राखी बांधी। मंत्री ने राखी बंधवाकर सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही मंत्री ने सबको रक्षाबंधन की बधाई भी दी। समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार असीम अरुण आज सुबह ही कन्नौज कलेक्ट्रेट रोड पर स्थित अपने निजी कार्यालय पहुंच गए। यहां मंत्री के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थी। कार्यालय में आने वाली कई महिलाओं ने मंत्री के हाथ में राखी बांध उनका मुंह मीठा किया। मंत्री ने भी आई हुई बहनों से राखीबंधवा उन्हें उपहार दिए। साथ ही उन्होंने महिलाओं को किसी भी तरह की दिक्कत होने पर साथ देने का भरोसा भी दिया। मंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई देकर महिलाओं को मुफ्त सफर व सिलेंडर सस्ता होने को बड़ी राहत बताया।

बहनों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैयारः असीम अरूण

मंत्री असीम अरुण ने पत्नी ज्योत्सना के साथ कन्नौज की बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने अपने कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं व बहनों ने बांधी राखी। मंत्री ने सभी को सुरक्षा का भरोसा दिया। मंत्री बोले कि बहनों की सुरक्षा के लिए हम 24 घंटे तैयार हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी व्यक्त किया। सरकार की तरफ से महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें कम होने व फ्री बस सेवा का लाभ मिल रहा है।

मुफ्त सफर और सस्ते सिलेंडर से महिलाओं को राहतः मंत्री

इस अवसर पर मंत्री से मिलने के लिए कन्नौज जनपद के अलग-अलग स्थानों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। हाथों में राखी लिए महिलाएं उम्मीद के साथ मंत्री के कार्यालय पर पहुंची थीं और असीम अरूण ने भी महिलाओं को निराश नहीं किया। उन्होंने एक-एक कर सभी से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार बांटे। कहा कि किसी भी परेशानी में वो बेहिचक अपने इस भाई को याद कर सकती हैं।

Pankaj Srivastava

Pankaj Srivastava

Next Story