×

Kanpur: सीएम योगी ने सेना अध्यक्ष के साथ डिफेंस कॉरिडोर का किया उद्घाटन

Kanpur News: कानपुर में एशिया का सबसे बड़ा एम्यूनेशन कांप्लेक्स (अस्त्र-शस्त्र निर्माण क्षेत्र) विकसित होने जा रहा है। कानपुर के सांढ एरिया में अडानी डिफेंस ग्रुप द्वारा आधुनिक हथियार बनाया जाएगा।

Anup Pandey
Published on: 26 Feb 2024 11:30 AM GMT (Updated on: 26 Feb 2024 11:40 AM GMT)
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic:Newstrack) 

Kanpur News: कानपुर शहर में डिफेंस कारिडोर का उद्धघाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। साथ ही सीएम के साथ सेना अध्यक्ष मनोज पाण्डेय भी मौजूद रहे। आपको बता दे, कानपुर में एशिया का सबसे बड़ा एम्यूनेशन कांप्लेक्स (अस्त्र-शस्त्र निर्माण क्षेत्र) विकसित होने जा रहा है। कानपुर के सांढ एरिया में अडानी डिफेंस ग्रुप द्वारा आधुनिक हथियार बनाया जाएगा। जिसमें यहां छोटे और मध्यम क्षमता के गोला-बारूद, कम दूरी की मिसाइलों के निर्माण के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग होगा।साढ़ में अडानी ग्रुप द्वारा स्माल कैलिबर एम्यूनेश मैनुफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना की गई है।

करण अदाणी ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

कॉरिडोर का उद्धघाटन करने के बाद मुख्यमंत्री का स्वागत करण अदाणी ने पुष्प गुच्छ देकर किया। वहीं सेना अध्यक्ष मनोज पाण्डेय का स्वागत जीत अदानी ने पटका पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में मंत्री नंद गोपाल नंदी का स्वागत करण अदाणी ने किया। इस ग्रुप के द्वारा भारत में छोटे हथियार, मानव रहित हवाई प्रणाली, रडार, रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स और एवियोनिक्स, सामरिक संचार प्रणाली और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम जैसे व्यापक क्षेत्र में भारतीय सशस्त्र बलों का समर्थन करने के लिए एक सिद्ध रिकॉर्ड के साथ क्षमताएं स्थापित की हैं।

मार्च से शुरू होगा उत्पादन

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस की पहली यूनिट बनकर तैयार हो गई है। लगभग 1500 करोड़ की लागत से तैयार इस स्माल कैलिबर एम्यूनेशन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में मार्च से तोप-गोले और हैंड ग्रेनेड का उत्पादन शुरू हो जाएगा। प्लांट की पहली यूनिट में सबसे पहले रायफल लाइट मशीन गन (एलएमजी) एके-47 और कार्बाइन की गोलियां बनेंगी। दूसरे चरण में आर्टिलरी गन गोला-बारूद तोपें और हैंड ग्रेनेड समेत सेना के लिए विभिन्न प्रकार के अस्त्र-शस्त्र व सुविधाओं से संबंधित उत्पाद बनेंगे। मार्च तक उत्पादन शुरू करने का खाका खींचा गया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story