×

Kanpur: '2017 के पहले दंगे, तमंचे और लगता था कर्फ्यू, अब बन रहे हैं जवानों के हथियार'- CM योगी

Kanpur News: मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंदर 2 डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की थी। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखते हुए ये दोनो महत्वपूर्ण घोषणाएं थी। एक तमिलनाडू में और दूसरी यूपी में डिफेंस कॉरिडोर में इनवर्नेस्टर्स समिट हुई थी।

Anup Pandey
Published on: 26 Feb 2024 5:30 PM GMT
Kanpur News
X

डिफेंस कॉरिडोर का मॉडल देखते CM योगी और अन्य (Social Media)

Kanpur News: कानपुर के सांढ में कॉरिडोर का उद्धघाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में सेना अध्यक्ष मनोज पाण्डेय,मंत्री नंदगोपाल नंदी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में पिछली सरकारों पर हमला करतें हुए कहा कि दंगे, तमंचे और कर्फ्यू खत्म हो गया है। युवा खेलों में गोल्ड मेडल ला रहे है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंदर 2 डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की थी। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखते हुए ये दोनो महत्वपूर्ण घोषणाएं थी। एक तमिलनाडू में और दूसरी यूपी में डिफेंस कॉरिडोर में इनवर्नेस्टर्स समिट हुई थी। जहां 6 नाइट्स में अलीगढ़ आगरा,कानपुर लखनऊ, झांसी और चित्रकूट में से कानपुर में मैन्युफैक्चरिंग का काम आज से शुरू हुआ है जिसके लिए अदानी समूह को बधाई देता हूं। यूपी में डिफेंस कॉरिडोर को 5 हजार हेक्टेयर जमीन को दिया है। जिसमे से अब तक 5 हजार एकड़ भूमि को हमने प्राप्त किया है। जिसमे कार्य अलग नोट्स पर शुरू हो चुका है। जिसमे यूपी में लखनऊ,झांसी, अलीगढ़ में शुरू हो चुका है।

अब कानपुर में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का काम आज से शुरू हो रहा है। इसमें IIT कानपुर और BHU इन दोनो को इसके लिए नामित किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने भी यूपी में टेस्टिंग सुविधा का विकास करने के लिए सहयोग दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम अपनी स्वयं की आवश्यकता पूर्ति के अलावा देश की सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा की स्थिति को भी बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का निर्माण मिल का पत्थर साबित होगा। भारत को सुरक्षा के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भरता के साथ देश की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहयोगी बनेगा। ये वहीं यूपी है, जिसे पहले देश में विकास का बाधा माना जाता था। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यूपी विकास कर रहा है। और अभी 19 फरवरी को इन्वेस्टमेंट के लिए अभी प्रधानमन्त्री लखनऊ आए थे।

कर्फ्यू की जगह निकल रही कांवड़ यात्रा

विपक्ष पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू लगता था। अब कावड़ यात्रा निकल रही है। 2017 के पहले की सरकारों में नवजानों के हाथों में तमंचे होते थे। और जगह जगह तमंचे जरूर लहराए जाते थे। लेकीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर आज तमंचे की जगह टेबलेट होते है। पहले व्यापारियों से रंगदारी मांगी जाती थी। आज उनके लिए योजनाएं सरकार की तरफ से आ रही है। आज 2017 के बाद से जवानों के हथियार बन रहे है। सेना मजबूत हो रही है। वहीं इस व्यवस्था से रोजगार भी बढ़ रहा है। पहले दंगे होते थे।आज दंगल जैसे खेलों से ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत रहे है।

लोगों को मिलेगा रोजगार

1600 करोड़ की लागत से बनी इस फैक्ट्री में अत्याधुनिक तकनीक वाले हथियार और गोले बनाये जाएंगे. अडानी समूह की यह डिफेंस मैनुफैक्चरिंग यूनिट दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी डिफेंस निर्माण इकाई बनाई गई है. इस डिफेंस यूनिट में 41 तरह के हथियार, गोला बारूद और दूसरे हथियार बनाये जाएंगे। अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के चेयरपर्सन और सीईओ आशीष राजवंशी ने बताया कि तीन चरणों में तैयार होने वाले इस डिफेंस यूनिट में अत्याधुनिक तकनीक वाले हथियार अगले महीने मार्च से उत्पादन शुरू हो जाएंगे। इस डिफेंस यूनिट में चार हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा.

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story