Kanpur News: कानपुर से अयोध्या और भावनगर के लिए स्पेशल ट्रेन, 11 अगस्त से शुरू, आरक्षण शुरू

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल स्टेशन से स्पेशल ट्रेन 11 अगस्त से हर सोमवार को चलेगी। ट्रेन नंबर-19201 भावनगर से दोपहर 1.50 बजे चलकर दूसरे दिन 2.05 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी।

Tanya Verma
Published on: 4 Aug 2025 12:53 PM IST
Kanpur News: कानपुर से अयोध्या और भावनगर के लिए स्पेशल ट्रेन, 11 अगस्त से शुरू, आरक्षण शुरू
X

Kanpur News

Kanpur News: कानपुर से भावनगर और अयोध्या जाने वाली यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेल से सफर करने वाले यात्री के लिए एक नई स्पेशल ट्रेन मिली है। जो कानपुर से होकर गुजरेगी जिससे अयोध्या और भावनगर जाने वाले यात्री यात्रा कर सकेंगे। खासकर अयोध्या जाने वाले यात्रियों कोई ट्रेन से विशेष लाभ मिलेगा।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से स्पेशल ट्रेन 11 अगस्त से हर सोमवार को चलेगी। ट्रेन नंबर-19201 भावनगर से दोपहर 1.50 बजे चलकर दूसरे दिन 2.05 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद रवाना होगी। यह शाम 6.30 बजे अयोध्या पहुंच जाएगी ।यात्रा की वापसी में वापसी में ट्रेन नंबर-19202 12 अगस्त से हर मंगलवार को अयोध्या कैंट से सुबह 10.30 बजे चलेगी। यह दूसरे दिन रात 3.30 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से रवाना होने के बाद अगले दिन तड़के 4.45 बजे भावनगर पहुंचेगी। यात्री सोमवार से इन ट्रेनों में रिजर्वेशन कर सकते हैं ।

यात्रियों ने भी स्पेशल ट्रेन को लेकर रेलवे का धन्यवाद किया है। यात्री ट्रेन में यात्रा के लिए रिजर्वेशन कर सकते हैं। इस नई स्पेशल ट्रेन को विशेष रूप से अयोध्या तक यात्रा को आसान और सुगम बनाने के लिए शुरू किया गया है। अयोध्या जाने वाले और राम मंदिर के दर्शन करने वाले यात्रियों के लिए भी इसे विशेष लाभ मिलेगा।अनुमान के मुताबिक कानपुर और आसपास के जिलों से हजारों लोग प्रतिदिन अयोध्या राम मंदिर जाने के लिए ट्रेन का सफर करते हैं। ऐसे में इन यात्रियों को रेल का सफर और अयोध्या पहुंचने में सुगम यात्रा करने में आसानी होगी।

1 / 9
Your Score0/ 9
Tanya Verma
ABOUT THE AUTHOR

Tanya Verma

vermakhushi6446@gmail.com
Next Story