TRENDING TAGS :
Kanpur News: आरपीएफ ने ट्रेन और प्लेटफॉर्म से 8 नाबालिग बच्चों को बचाया, चाइल्ड लाइन को सौंपा
Kanpur News: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लगातार नन्हे बच्चों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है।
Kanpur News
Kanpur News: कानपुर में आरपीएफ ने ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत कार्रवाई जारी है । आरपीएफ कानपुर सेंट्रल ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग और बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 8 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया।इस अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 12487 में 6 बच्चे संदिग्ध अवस्था में अकेले यात्रा करते मिले। पूछताछ में इन बच्चों ने सभी बच्चे बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं और घर से बिना बताए निकल आए थे।
इसके अलावा, रेलवे लाइनों पर घूमते हुए दो और नाबालिग बच्चे मिले। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लगातार नन्हे बच्चों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है। बीते 15 दिनों में 20 से अधिक बच्चों को ट्रेन और प्लेटफार्म से रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा गया है। रेलवे की इस कार्रवाई से नन्हे बच्चे अपने परिवार तक पहुंच जा रहे हैं।
आरपीएफ के द्वारा अभियान के तहत काम करने वाली टीम को लगातार ऐसे संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जो लगातार अलग-अलग बच्चों के साथ दिखाई देते हैं। इसके लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी निगरानी रखने का कार्य किया जा रहा है। प्लेटफार्म और स्टेशन पर होने वाली हर गतिविधियों पर ध्यान दिया जा रहा है ।
रेलवे की पुलिस 24 घंटे निगरानी रखती है। 28 जुलाई की देर रात ट्रेन और प्लेटफार्म से इन नाबालिक बच्चों को रेस्क्यू करने का काम किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर एस एन पाटीदार ने बताया की लगातार इसी तरह से ट्रेनों के भीतर और सेंट्रल स्टेशन पर नन्हे बच्चों को लेकर अभियान चलाकर उन्हें उनके परिवार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।


