×

कोविड मौतों से दहली राजधानी, सुबह से 4 संक्रमितों ने तोड़ा दम, सिविल में को-वैक्सीन खत्म

राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह तड़के चार मरीजों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो गयी है।

Shivani
Published By Shivani
Published on: 12 April 2021 6:02 AM GMT (Updated on: 12 April 2021 7:22 AM GMT)
संक्रमितों का शवदाह (फोटो-सोशल मीडिया)
X
कोरोना संक्रमितों का शवदाह (फोटो-सोशल मीडिया)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे है। राजधानी की स्थिति तो सबसे बुरी है। यहां श्मसान घाटों की स्थिति को लेकर Newstrack.com प्रमुखता से खबर चला चुका है लेकिन दिन पर दिन कोविड मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार की सुबह दस बजे तक चार कोरोना मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं लखनऊ के सिविल अस्पताल में को वैक्सीन के डोज खत्म हो गए हैं।

राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह तड़के चार मरीजों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो गयी है। इन चारों शवों का अंतिम संस्कार लकड़ियों से किया गया। कोरोना मरीजों का शवदाह इलेक्ट्रिक मशीनों के जरिये होता है। लेकिन भैंसाकुंड में इलेक्ट्रिक मशीन सुबह 9
बजे से चालू की जाती है। ऐसे में चारों संक्रमित शवों को लकड़ी पर जलाया गया।

भैंसाकुंड में भी इलेक्ट्रिक मशीन के जरिये दाह संस्कार के लिए मशीनों को गरम करने के लिए चालू कर दिया गया है। बता दें कि भैंसाकुंड में एक ही मशीन चालू थीं, जिसकी वजह से शवों के दाह संस्कार के लिए लगने वाली भीड़ के मद्देनजर टोकन सिस्टम की व्यवस्था की गयी थीं। हालाँकि बाद में Newstrack.Comकी खबर का असर हुआ और नगर निगम ने शवदाह के लिए खराब पड़ी दूसरी इलेक्ट्रिक मशीन को ठीक करवाया। जिस पर अब अंतिम संस्कार किया जाएगा।


सिविल अस्पताल में को-वैक्सीन खत्म

इतना ही नहीं, लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में कोरोना की को वैक्सीन के डोज का स्टॉक भी खत्म हो चुका है। ऐसे में लोगों को फ़िलहाल कोविशील्ड वैक्सीन दी जा रही है। लेकिन को वैक्सीन खत्म होने से जिन लोगों को पहली डोज को वैक्सीन की लगी थी, उनके लिए परेशानी बढ़ गयी है। वैक्सीन लगवाने वालों को एक ही टीके के दोनों डोज लेने होते हैं।

कई दिग्गज संक्रमित

लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 496हो गयी है। वही कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा 72हो गया है। बढ़ रहे कोरोना मरीजों में कई नेताओं, मंत्रियों और डॉक्टरों के नाम शामिल हो गए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। वहीं एडी स्वास्थ्य देवी पाटन डॉ. आनंद ओझा भी कोरोना से संक्रमित हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कुंवर रामवीर सिंह का कोरोना से निधन होने की सूचना है।कांग्रेस नेता पीएल पुनिया भी कोरोना पॉजिटिव है। पीएल पुनिया की पत्नी, पुत्र और बहू की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पीएल पुनिया घर में ही क्वारेंटाइन हुए हैं।

Shivani

Shivani

Next Story