×

Lucknow: CMS संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी बोले, रूस को नियंत्रित करने के लिए विश्व संसद की जरुरत

Lucknow: सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूक्रेन-रूस युद्ध पर सभी राष्ट्राध्यक्षों को लिए पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि विश्व संसद और विश्व सरकार जैसी महाशक्ति ही रूस रोकने में सफल होगी।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 8 April 2022 12:27 PM GMT
CMS founder Dr Jagdish Gandhi
X

सीएमएस के संस्थापक डॉ जगदीश गांधी। (Social Media) 

Lucknow: राजधानी के प्रतिष्ठित स्कूलों में शामिल सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (City Montessori School) के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी (Founder Dr. Jagdish Gandhi) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूक्रेन-रूस युद्ध (Russia Ukraine War) पर सभी राष्ट्राध्यक्षों को लिए गए पत्र के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 'आज यूक्रेन पर हो रही त्रासदी के चलते रूस को ना तो संयुक्त राष्ट्र संघ, ना ही सुरक्षा परिषद और ना ही अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय रोकने में सफल हो पायें हैं। ऐसे में विश्व स्तर पर एक बड़ी ताकत की नितांत आवश्यकता है और अब सिर्फ विश्व संसद और विश्व सरकार जैसी महाशक्ति ही रूस जैसी ताकत को रोकने में सफल होगी।

डॉ जगदीश गांधी (Founder Dr. Jagdish Gandhi) ने विश्व के समस्त राष्ट्राध्यक्षों को लिखे गए अपने पत्र को साझा करते हुए कहा कि पत्र के माध्यम से विश्व के सभी राष्ट्राध्यक्षों से अपील की है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय जैसी वैश्विक संस्थाएं रूस और यूक्रेन के युद्ध रोकने में सफल नहीं रही हैं। यूक्रेन में बढ़ते युद्ध का समाधान और रूस को युद्धविराम घोषित करने के लिए मजबूर करने में विफल रहे, हमें भावी तीसरे विश्व युद्ध का डर है।

यूरोपीय संघ 27 संप्रभु सदस्य देशों के साथ एक अनुकरणीय उदाहरण

उन्होंने कहा की आज, यूरोपीय संघ 27 संप्रभु सदस्य देशों के साथ एक अनुकरणीय उदाहरण है और यूरोपीय संघ के 19 देशों ने एक सामान्य मुद्रा, यूरो को अपनाया है। इसके गठन के बाद से, यह युद्धरत राष्ट्रों के बीच युद्धों को रोकने में सफल रहा है और यूरोप में स्थायी शांति लाया है। इसी प्रकार से आज एक वर्ल्ड पार्लियामेंट की आवश्यकता है जो विश्व के राष्ट्रों का नेतृत्व करने में सक्षम हो ताकि रूस को जैसी ताकत मनमानी करने से रोका जा सके।

रूस-यूक्रेन युद्ध का 44वां दिन

गौरतलब है कि रूसी हमले के बाद से यूक्रेन के हालात बदतर होते जा रहे हैं। रूस के हमले का आज 44वां दिन है और नतीजा सिफर है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने कहा है कि बोरोड्यांका शहर के हालात बहुत खराब हैं। यहां बूचा से बुरी स्थिति है। वहीं युद्ध अपराधों के आरोपी रूस को संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद ने बाहर कर दिया है। इस दौरान हुई वोटिंग में 93 देशों ने रूस के विरोध में मतदान किया, तो भारत समेत 58 देश मतदान से दूर रहे।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story