×

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह सख़्त: बोले- रिक्त पदों को भरें, 27 चिकित्साधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Lucknow News: पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को पशुधन विभाग की समीक्षा बैठक हुई।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Deepak Kumar
Published on: 5 May 2022 2:41 PM GMT (Updated on: 5 May 2022 3:55 PM GMT)
Lucknow News in Hindi
X

पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह। 

Lucknow News Today: उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह (Livestock and Milk Development Cabinet Minister Dharampal Singh) ने निराश्रित संरक्षित गोवंश के लिए भूसा संग्रहण के लिए निर्धारित अवधि 15 अप्रैल से 05 मई में प्रदेश के 27 मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा कार्य में लापरवाही और टेन्डर न किये जाने पर गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव, पशुधन, डॉ रजनीश दुबे को जिम्मेदार अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने और दोषी पाये जाने पर उन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि 31 मई तक पुनः अभियान चलाकर भूसा संग्रहण किया जाए और भूसा बैंक के लिए दान दाताओं का भी सहयोग लिया जाय। उन्होंने 20 वृहद गोशालाओं का कार्य 15 जून तक पूरा किये जाने के निर्देश दिये हैं।

चारा-पानी व भूसे की वजह से न हो गोवंश की मृत्यु

पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह (Cabinet Minister Dharampal Singh) की अध्यक्षता में गुरुवार को पशुधन विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पशुधन मंत्री ने कहा कि चारा, पानी भूसे एवं उपचार के अभाव में संरक्षित गोवंश की मृत्यु होने पर, सम्बंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्रों में जाकर नियमित रूप से गो-संरक्षण केन्द्रों एवं संचालित योजनाओं का अनुश्रवण करें और मुख्यालय पर योजनाओं की सही एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट ही प्रेषित करें। प्रदेश के सभी गोसंरक्षण केन्द्रों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जाय और गोचर भूमियों को चिन्हित कर कब्जामुक्त कराया जाय।

DPC कराकर रिक्त पदों को भरा जाए

धर्मपाल सिंह (Cabinet Minister Dharampal Singh) ने कहा कि पशुधन विभाग में शीघ्र ही डीपीसी करायी जाये और रिक्त पदों को भरा जाये। उन्होंने कुक्कुट एवं बकरी पालन को बढ़ावा देकर प्रदेश में उद्यमिता का विकास करने, रोगों से बचाव के लिए पशुओं में रोग निरोधित टीकाकरण कोल्ड चेन में कराने, वर्गीकृत वीर्य द्वारा कृत्रिम गर्भाधान का आच्छादन बढ़ाने एवं नस्ल सुधार की उन्नत विधि से पशुपालकों को लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद द्वारा पैरावेट्स मैत्री के चयन के लिए बनाये गये ऑनलाइन पोर्टल का शुभारम्भ भी मंत्री द्वारा किया गया।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story