×

Lucknow Weather: जाने लखनऊ में बारिश कब होगी, 24 घंटे में कैसा रहेगा राजधानी का मौसम ?

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। IMD के मुताबिक आज लखनऊ में बारिश होने की संभावना है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 20 Jun 2022 12:35 PM GMT (Updated on: 20 Jun 2022 12:35 PM GMT)
Lucknow Weather Today
X

Lucknow Weather Today (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 20 June 2022 : सोमवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के जनपदों में हल्के बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत प्रदेश प्रदेश के सभी जिलों में अगले 2 से 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के कारण लखनऊ समेत यूपी के अन्य जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में इन दिनों निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जम्मू कश्मीर की तरफ बढ़े पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) अगले 24 घंटे के अंदर सुहाना हो जायेगा।

कैसा रहेगा आज लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather Today)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में मौसम (Lucknow Weather) आज भी कल के तरह ही राहतभरा रहेगा। प्री-मानसून के कारण लखनऊ तथा आसपास के जनपदों में 16 जून से ही बारिश होने के आसार थे। हालांकि मानसून के कमजोर होने के कारण इन हिस्सों में अभी तक बारिश देखने को नहीं मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी लखनऊ में आज पूरे दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद लखनऊ के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटे के दौरान राजधानी लखनऊ तथा उससे सटे जनपदों में प्री मानसून के सक्रिय होने के कारण गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जिसके कारण राजधानी लखनऊ तथा उसके आसपास के सभी जनपदों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क सकता है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी कम होने लगी है। बीते दिन राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को भी राजधानी लखनऊ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया था शनिवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास किया गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी लखनऊ तथा आसपास के सभी जनपदों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

वायु गुणवत्ता रहा संतोषजनक श्रेणी में

गौरतलब है कि लखनऊ तथा आसपास के जनपदों में अगले 24 घंटे मैं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिसके कारण लखनऊ में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस नीचे आएगा साथ ही लखनऊ के वायु गुणवत्ता में भी और अधिक सुधार होने की संभावना है। इस हफ्ते शनिवार को लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 28 दर्ज किया गया था। जबकि बीते दिन रविवार को लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 90 दर्ज किया गया था। अगर अगले 24 घंटे के दौरान लखनऊ में बारिश होती है तो वायु गुणवत्ता सूचकांक 80 तक पहुंच आएगा।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story