×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में बारिश शुरू, यहां जाने आज का मौसम कैसा रहेगा

UP Weather Update : IMD के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान लखनऊ तथा आसपास के जनपदों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके कारण आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 21 Jun 2022 2:09 PM GMT (Updated on: 21 Jun 2022 2:09 PM GMT)
Lucknow Weather Today
X

Lucknow Weather Today (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 21 June 2022 : उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से चली आ रही भीषण गर्मी से लोगों को अब धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) के कारण उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) तथा उससे सटे आसपास के सभी जनपदों में आज भी हल्के बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि आज सुबह तक लखनऊ तथा आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी देंखने को मिल सकती है। वहीं, दोपहर के वक्त लखनऊ समेत आसपास के जनपदों में तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। गौरतलब है कि बीते 2 दिनों से दिन में बादल छाए रहने के कारण लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) सुहाना बना हुआ है। पिछले 48 घंटे के दौरान लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature) 3 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है।

आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather Today)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather) आज पश्चिमी विक्षोभ के कारण लोगों के लिए राहत भरा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के जनपदों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में इन सभी क्षेत्रों में गरज के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। आज राजधानी लखनऊ तथा आसपास के क्षेत्रों में में पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश होने के कारण राजधानी लखनऊ के तापमान में अगले 24 घंटे के दौरान 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में प्री मानसून के दस्तक के कारण अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते 24 घंटे के आंकड़ों को देखें तो सोमवार को लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास था।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

प्री-मानसून के दस्तक के कारण राजधानी लखनऊ के ज्यादातर हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छे श्रेणी में दर्ज किया गया। बीते दिन सोमवार को राजधानी लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 85 के आसपास दर्ज किया गया था। इससे पहले रविवार को लखनऊ का AQI 90 के आसपास दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की माने तो आज मंगलवार को लखनऊ में सुबह के वक्त AQI 80 रहा। हालांकि बारिश के बाद AQI 70 के आसपास पहुंच जाने की संभावना है, जिसका मतलब बारिश के बाद लखनऊ में वायु गुणवत्ता और बेहतर श्रेणी में आ जाएगी।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story