×

Lucknow Weather: IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानिए लखनऊ में कब शुरू होगी झमाझम बारिश

UP Weather Update : IMD के मुताबिक लखनऊ के ज्यादातर हिस्सों में आज पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। जिसके कारण आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 26 Jun 2022 2:10 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 26 June 2022 : लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के अन्य हिस्सों में पिछले कई दिनों से हल्के बादल छाए रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है। माना जा रहा कि अगले 4 से 5 दिनों में लखनऊ तथा आसपास के जनपदों में लोगों को उमस भरी गर्मी से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज भी पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। जिसके कारण लखनऊ वासियों को आज उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

लखनऊ में आज हो छाए रहेंगे बादल (Lucknow Weather Today)

लखनऊ का मौसम आज लखनऊ वासियों के लिए राहत भरा रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में आज पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है जिसके कारण लखनऊ में आज तापमान कल के मुकाबले थोड़ा कम रहेगा। बता दें मौसम विभाग की ओर से लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। संभावना जताई जा रही की मानसून लखनऊ तथा उत्तर प्रदेश के कई अन्य जनपदों में 27 जून देर शाम तक दस्तक दे सकता है। इसके बाद लखनऊ में 30 जून तक गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के कई जनपदों में छुटपुट बारिश देखने को मिली। बीते हफ्ते लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई अन्य जनपदों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। इन मौसमी गतिविधियों के कारण लखनऊ के तापमान (Lucknow Temperature) में दो से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गौरतलब है कि मौसम विभाग की ओर से यह आशंका जताई जा रही की 27 जून के बाद लखनऊ में मूसलाधार बारिश होगी, जिसके बाद लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे भी जा सकता है।

बारिश के बाद साफ हो सकती है हवा

लखनऊ में बीते कई दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक काफी गंभीर स्थिति में नजर आ रहा है। इस हफ्ते ज्यादातर दिन लखनऊ में AQI 150 के आसपास दर्ज किया गया। गुरुवार की सुबह AQI 153 तो वहीं, शुक्रवार की सुबह लखनऊ के ज्यादातर हिस्सों में AQI 160 के ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही की 27 जून के बाद लखनऊ में मानसून के दस्तक से वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधर सकता है। बता दें बीते दिन लखनऊ के ज्यादातर हिस्सों में AQI 100 के आसपास दर्ज किया गया था।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story