October के आखिरी दिन भी दिल्ली-यूपी में फिर बरसेंगे बादल! अब बिना शॉल बाहर निकलना मुश्किल, IMD का अलर्ट

UP Weather Today: आज 31 अक्टूबर 2025 को राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं, यूपी के पूर्वी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 31 Oct 2025 6:00 AM IST
Weather Today
X

Weather Today (photo: Newstrack)

Weather Today: बीते दिन यूपी में पूरे दिन वर्षा का दौर रहा। तापमान में भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गयी। ऐसे में अब उम्मीद की जा रहे है कि इस साल ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। आज देश की राजधानी दिल्ली में धूप नहीं निकलेगी जिससे आज का मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम में अब ठंडक का एहसास और भी ज़्यादा होना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अब लोगों का गर्म पानी से नहाना , गर्म कपड़े पहनना, सुबह और शाम के वक़्त शॉल ओढ़कर ही घर से बाहर निकलना, ये सारे शुरू हो चुके हैं। जहां ये साफ़ है कि अब 'सर्दी का मौसम' अब दस्तक दे चुका है।

अक्टूबर माह का आज आखिरी दिन

दिल्ली, यूपी, बिहार,राजस्थान समेत देश के बाकी भागों में भी लोगों का ऐसा ही हाल रहने वाला है। तो जैसा कि सभी को पता है कि आज अक्टूबर माह का आखिरी दिन है और वीकेंड होने की वजह से कई लोग दो- तीन दिन की ट्रिप करने की योजना भी बना रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे होंगे कहीं वर्षा न हो जाए। यदि मौसम का पूरा हाल जानना है तो आज का मौसम अपडेट अवश्य जानें। चलिए जानते हैं कि आज शुक्रवार को दिल्ली, यूपी- बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली में आज का मौसम

देश की राजधानी में सुबह और शाम के समय सड़कों पर कोहरा बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 से 31°C जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के वक़्त हवा धीरे-धीरे बढ़कर 5 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है वहीं, दोपहर में उत्तर-पूर्व दिशा से हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 10 किमी प्रति घंटा हो जाएगी।

आज उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी सुबह और शाम के समय सड़कों पर धुंध रहेगी। मोसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए 31 अक्टूबर2025 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

बिहार में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को बिहार में आगामी 48 घंटों तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन न होने की आशंका है। IMD के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के हल्की वर्षा होने की संभावना है।

महाराष्ट्र में भी भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र व कच्छ में कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है। आगामी 4 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।

लखनऊ में आज का मौसम

बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अच्छी-खासी वर्षा हुई जिससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गयी है। IMD के अनुसार आज भी यूपी के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। लखनऊ के आसपास वाले शहरों में भी वर्षा के साथ-साथ कोहरा नज़र आ सकता है। वहीं, आगामी 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story