UP Weather Update: यूपी में मानसून ने पकड़ा ज़ोर! अब होगी झमाझम बारिश... इन तैयरियों के साथ ही निकलें घर से बाहर

UP Weather Update: आइये इस लेख में आपको विस्तार से बताएं कि 5 जुलाई के दिन लखनऊ में मौसम कैसा बना रहेगा, आपके दिनचर्या और स्वास्थ्य पर किस प्रकार असर पड़ेगा ।

Priya Singh Bisen
Published on: 5 July 2025 6:00 AM IST (Updated on: 5 July 2025 6:00 AM IST)
UP Weather Update
X

UP Weather Update (PHOTO CREDIT: social media)

UP Weather Update: जुलाई का महीना शुरू होते ही मानसून ज़ोर पकड़ते नज़र आ रहा है। बीते शुक्रवार को माध्यम वर्षा हुई लेकिन बाद में तेज धुप के कारन वातावरण उमसभरा हो गया। आज 5 जुलाई यानी शनिवार को, लखनऊ का मौसम मानसूनी बदलाव के चरम पर होगा। तेज़ गर्मी के बाद दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आइये इस लेख में आपको विस्तार से बताएं कि 5 जुलाई के दिन लखनऊ में मौसम कैसा बना रहेगा, आपके दिनचर्या और स्वास्थ्य पर किस प्रकार असर पड़ेगा और आप कैसे खुद को मौसम के अनुरूप ढाल सकते हैं।

दिन की शुरुआत

सुबह के 6 से 7 बजे के आस-पास मौसम में हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ गर्जना की संभावना बनी हुई है। मॉनसून सक्रिय रहेगा। तापमान लगभग 28–29 °C होगा और मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा। इस समय जयादातर लोग राहत महसूस करेंगे, लेकिन अचानक वर्षा से गीले होने का खतरा बना रहेगा। इसलिए छाता या रेनकोट अपने लेकर चले।

कैसा रहेगा दोपहर का मौसम ?

दोपहर 12 बजे से करीब शाम 5 बजे तक तापमान 34–35 °C तक पहुँच सकता है। यह मानसूनी मौसम के लिए गर्म और उमस भरा रहेगा। तेज धूप और आंशिक बादल मिक्स रहेगा, जिससे निकलने पर शरीर पर प्रभाव पडेगा। उमस ज्यादा बनी रहेगी और अधिक पसीना आ सकता है। थोड़ी देर गर्मी में बने रहने से थकान, चक्कर या सिर में दर्द भी हो सकता है।

शाम की परिस्थितियाँ

शाम के वक़्त मौसम में फिर हल्की राहत मिलेगी। आंशिक बादल और कुछ समय के लिए तेज हवा भी चलेगी। तापमान 33–34 °C के आसपास बना रहेगा जिससे उमस थोड़ा कम महसूस होगा। शाम के बाद फिर हल्की बरसात या मिली-जुली स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। अगर आप शाम को घर से बाहर निकालेंगे तो रेनकोट या छाता अपने साथ रखें।

स्वास्थ्य एवं सावधानियाँ

1. हाइड्रेशन: दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पी सकते हैं।

2. कपड़ों का चुनाव करें समझदारी से: इस मौसम में हमेशा हल्के, ढीले, रुई के वस्त्र पहनें। यह पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं।

3. त्वचा की सुरक्षा: अगर घर से बाहर जाना हो, तो SPF सनस्क्रीन अवश्य लगाएँ।

4. वर्षा से बचाव: वर्षा अचानक हो सकती है इसीलिए छाता या रेनकोट हमेशा अपने साथ रखें।

5. हल्का खाना खाएं: इस मौसम में हल्का, सुपाच्य खाना जैसे फल, सलाद, दही आदि लें।

बता दे, आज शनिवार यानी 5 जुलाई को राजधानी लखनऊ में गर्म, उमसयुक्त और मानसूनी वर्षा की संभावना बनी हुई है। दिन की शुरुआत और अंत में वर्षा के साथ ठंडक मिलेगी, जबकि दोपहर में तेज धूप और उमस होगी। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आपको उचित हाइड्रेशन, सनस्क्रीन, हल्के कपड़े और वर्षा से बचाव के लिए छटा और रेनकोट अपने साथ हमेशा लेकर चलें।


1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story