Rinku-Priya Engagement: रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी की साक्षी बनीं दिग्गज हस्तियां, पूरे परिवार के साथ पहुंचे अखिलेश यादव

Rinku-Priya Engagement: लखनऊ के होटल द सेंट्रम में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी रविवार को सकुशल पूरी हो गई।

Sumit Yadav
Published on: 8 Jun 2025 3:25 PM IST
Rinku-Priya Engagement
X

Rinku-Priya Engagement 

Rinku-Priya Engagement: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल द सेंट्रम में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी रविवार को सकुशल पूरी हो गई। इस सेरेमनी में भारतीय क्रिकेट जगत के साथ ही राजनीति से जुड़े हुए कई दिग्गज साक्षी बने रहें। सेरेमनी के दौरान ऐसा भी पल आया जब प्रिया सरोज की आंखों से आंसू निकल आये। रिंकू के साथ रिंग सेरेमनी पूरी होने पर खुशी के इस पल को रोक नहीं पाई प्रिया सरोज और आंखों से आंसू निकलने लगे। लखनऊ के होटल द सेंट्रम में शनिवार से कड़ी सुरक्षा रही। होटल के चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किये गए।

डिम्पल यादव के साथ पहुंचे अखिलेश यादव

होटल सेंट्रम में सुबह 11 बजे ही रिंकू और प्रिया की सगाई रस्म शुरू हो गया था। समाजवादी पार्टी नेता समेत दोनों घरों के परिवार के सदस्य पहुंचे। बहुत ही साधारण अंदाज में रस्म पूरे किए गए। भारतीय क्रिकेटर के साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव डिम्पल यादव के साथ पहुंचे। रिंग सेरेमनी की रस्म पूरा होने के बाद अखिलेश यादव ने डिंपल यादव के साथ रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को शुभकामनाएं दी।


अखिलेश यादव ने रिंग सेरेमनी में पहुंचने से पहले होटल के बाहर कहा कि ये खुशी का पल है और दोनों कपल को बधाई और मुबारकबाद देने के लिए आये हुए हैं। दोनों परिवार को बहुत बहुत बधाई। अखिलेश यादव के साथ ही सगाई समारोह में सपा नेता रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बीसीसीआई के राजीव शुक्ला, सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।

कड़ी सुरक्षा के बीच रस्म हुए पूरे

लखनऊ के होटल द सेंट्रम में शनिवार से कड़ी सुरक्षा रही। होटल के चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किये गए। होटल में आने से लेकर जाने वाले सभी की चेकिंग करने के बाद ही इंट्री दी गई है। इसी तरह से सुबह से सुरक्षा की तैनाती रहीं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story