TRENDING TAGS :
Case Registered on Doctors: चार डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा! बच्चे की मौत में दोषी
Lucknow News: राजधानी के विनोद और अराईज़ अस्पताल के दो दो डक्टरों पर फिर मुकदमा दर्ज
Doctor Behind Bar (Image: Social Media)
Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार के एक निजी अस्पताल में बच्चे के इलाज के दौरान लापरवाही से हुई मौत में मामले चार डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में ये डॉक्टर पहले दोषी मिले थे। अब पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि, गोमतीनगर विस्तार सेक्टर छह निवासी मो.रजा 5 हादसे में बीते साल दिसंबर में जख्मी हुआ था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए विनोद अस्पताल में ले जाया गया। जहां जांच में पता चला की दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। डॉ.विनोद ने एक्सरे व खून से जांच कराई थी।
सर्जन नहीं था तो ले गए दूसरे अस्पताल लेकर गए
अस्पताल में आर्थोपैडिक सर्जन न होने पर उसे अस्पताल ले गए थे। वहां पर ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन बाद बच्चे की हालत गई थी। 26 दिसंबर को इलाज दौरान बच्चे की मौत हो गई थी। पिता ने मामले की शिकायत एडी मंडल से किया था। एडी मंडल ने हॉस्पिटल से इलाज संबंधित रिकार्ड तलब किया था। एडी मंडल ने साक्ष्य व डॉक्टरों के बयान के आधार पर जांच शुरू किया। एडी ने जांच दौरान पाया कि मरीज की हेड इंजरी को गंभीरता से नहीं लिया गया। आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. संतोष गुप्ता व एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. सोमवंशी के जरिये ऑपरेशन में हुई लापरवाही से बच्चे की हालत गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एडी की रिपोर्ट में दोषी
एडी ने दोनों डॉक्टरों को दोषी करार देते हुए कार्रवाई की संस्तुति किया है। वहीं अस्पताल संचालक अदनान के खिलाफ भी कार्रवाई को कहा है। सीएमओ की ओर से दोनों डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए को पत्र भेजा जा चुका है। एडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। चिनहट थाने में विनाेद हॉस्पिटल के डॉ. विनोद, डॉ. राहुल व एराइज हॉस्पिटल के डॉ. संतोष कुमार गुप्ता, बेहोशी के डॉ. रितुज सोमवंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


