Lucknow News: CM योगी ने की यूपी के आठ जाबांज मजदूरों से भेंट, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

Lucknow News: चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना की सिल्कयारा सुरंग से सकुशल बाहर निकले यूपी के 8 मजदूरों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

Shishumanjali kharwar
Published on: 1 Dec 2023 7:50 AM
lucknow news
X

सीएम योगी ने की यूपी के 8 मजदूरों से मुलाकात (न्यूजट्रैक)

Lucknow News: चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना की सिल्कयारा सुरंग में 17 दिनों तक फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया है। इन 41 मजदूरों में देश के कई राज्यों के श्रमिक शामिल हैं। इनमें यूपी के अलग-अलग जनपदों के 08 मजदूर शामिल हैं। शुक्रवार सुबह छह बजे यूपी के मजदूरों का समूह राजधानी लखनऊ पहुंचा। सभी मजदूरों को डालीबाग स्थित अतिथि गृह में ठहराया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मजदूरों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजूदरों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी आठ मजदूरों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और गिफ्ट दिया। मुख्यमंत्री ने सभी मजदूरों से एक-एक कर बात भी की। मुख्यमंत्री से संवाद करने के बाद मजदूर काफी प्रसन्न दिखे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सभी मजदूरों को घर वापसी के लिए खास इंतजाम किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि 17 दिनों की भयावहता सहने के बाद सकुशल अपने गृह जनपद पहुंचे मजदूरों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। मजदूर संतोष कुमार ने राजधानी लखनऊ पहुंचने पर हर्ष जताते हुए कहा कि हमें कोई परेशानी नहीं हो रही है। हमने हिम्मत नहीं हारी। टनल में फंसे होने पर सभी साथी एक-दूसरे का हौंसला बढ़ाते रहे। हमें यकीन था कि हम एक दिन बाहर जरूर आएंगे। हम अच्छा महसूस कर रहे हैं। आज हम सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर काफी खुश है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!