Lucknow News: राहुल गांधी कल आएंगे लखनऊ, सेना पर टिप्पणी को लेकर कोर्ट में होनी है पेशी

Lucknow News: राहुल गांधी लखनऊ की एक अदालत में अपनी पेशी के लिए आ रहे हैं, जहां उनके खिलाफ भारतीय सेना को लेकर की गई कथित टिप्पणी के मामले में सुनवाई होनी है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 14 July 2025 6:21 PM IST
Lucknow News: राहुल गांधी कल आएंगे लखनऊ, सेना पर टिप्पणी को लेकर कोर्ट में होनी है पेशी
X

राहुल गांधी   (photo: social media )

Lucknow News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार 15 जुलाई को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। उनका दौरा राजनीतिक और कानूनी दोनों ही दृष्टियों से अहम माना जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी लखनऊ की एक अदालत में अपनी पेशी के लिए आ रहे हैं, जहां उनके खिलाफ भारतीय सेना को लेकर की गई कथित टिप्पणी के मामले में सुनवाई होनी है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से फिलहाल दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अदालत में सुनवाई को लेकर चर्चा

नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ की एक अदालत में चल रहे मानहानि के मामले में मंगलवार को सुनवाई होनी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने जनसभा के दौरान भारतीय सेना को लेकर ऐसी टिप्पणी की थी, जिसे वादी पक्ष ने देश की सैन्य प्रतिष्ठा और सशस्त्र बलों की छवि को ठेस पहुंचाने वाला बताया था। राहुल गांधी बीते कुछ अवसरों पर अदालत में पेश नहीं हुए थे। जिससे नाराज वादी पक्ष ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी करने की मांग की थी।

राजनीतिक हलकों में हलचल तेज

ऐसे में इस बार राहुल गांधी के खुद अदालत में पेश होने की संभावना जताई जा रही है। राहुल गांधी के दौरे को सिर्फ एक कानूनी कार्यवाही तक सीमित नहीं माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए दौरा एक अहम रणनीतिक कदम के रूप में भी देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में रायबरेली से भारी जीत के बाद राहुल गांधी की सक्रियता प्रदेश में बढ़ी है। लखनऊ जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर में आकर संदेश देना चाह रहे हैं।

कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अदालत में पेशी के बाद कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इसके जरिए संगठन को चुनावी दृष्टि से मजबूत करने का प्रयास करेंगे। राहुल गांधी की संभावित पेशी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अदालत परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के इंतजाम कड़े करने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक अदालत में राहुल गांधी की मौजूदगी के दौरान विशेष सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा और आसपास की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया जा सकता है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story