गगनयान यात्री शुभांशु शुक्ला का त्रिवेणीनगर स्थित घर पर भव्य स्वागत, उनके सम्मान में सड़क का नामकरण

Shubhanshu Shukla in Lucknow: अंतरिक्ष से धरती पर लौटने के बाद आज शुभांशु शुक्ला अपने घर लखनऊ पहुंचे

Prashant Vinay Dixit
Published on: 29 Aug 2025 10:54 AM IST (Updated on: 29 Aug 2025 11:56 AM IST)
Shubhanshu Shukla in Lucknow
X

Shubhanshu Shukla in Lucknow (Photo: Newstrack)

Shubhanshu Shukla in Lucknow: भारत के अंतरिक्ष यात्री और वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का शुक्रवार को उनके पैतृक आवास त्रिवेणीनगर में भव्य स्वागत किया गया। गगनयान यात्री शुभांशु शुक्ला 25 अगस्त को लखनऊ पहुंचने के बाद से शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे। शुक्रवार को अपने घर पहुंचने पर उनके परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों ने जोरदार अभिनंदन किया।

माता-पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद


शुक्रवार को शुभांशु शुक्ला का घर स्वागत में खूबसूरती से सजाया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग स्वागत के लिए एकत्रित हुए। शुक्रवार सुबह घर में प्रवेश करने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस भावुक क्षण को देखने के लिए मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। जिन्होंने तिलक लगाकर और माला पहनाकर शुभांशु शुक्ला का अभिनंदन किया। उनके स्वागत में घर के अंदर और बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मार्ग का नाम गगनयान यात्री शुभांशु शुक्ला


सभी का शुभांशु शुक्ला ने हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनकी पत्नी, बेटा और बहन भी उनके साथ थीं। उनकी उपलब्धि शहर के लिए गर्व की भावना, उनके स्वागत में उमड़ी भीड़ में झलक रही थी। शुभांशु शुक्ला के सम्मान में नगर निगम लखनऊ ने उनके घर के बाहर के मार्ग का दोबारा नवनिर्माण करवा कर नाम 'गगनयान यात्री शुभांशु शुक्ला' रखा है। शहर में एक अन्य मार्ग और एक पार्क भी उनके नाम पर बनाने का फैसला लिया गया है।

स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय


यह कदम शुभांशु शुक्ला का असाधारण उपलब्धि और देश के लिए योगदान को सम्मानित कर रहा था। शुभांशु शुक्ला का चयन गगनयान मिशन के लिए हुआ था। इस यात्रा पर दुनिया के चार यात्री पहुंचे थे। जो भारत के लिए एक ऐतिहासिक मिशन था। अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय है। उनसे पहले कोई भी भारतीय स्पेस स्टेशन नहीं पहुंचा था। जो लखनऊ व पूरे देश के लिए गर्व का क्षण था। उसके बाद पड़ोसी घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story