lucknow News: देशज 2024 में लखनऊ की सरजमीं को अपने सुरों से सजायेंगे मास्टर सलीम

lucknow News : सोन चिरैया संस्था पिछले चार वर्षों से लखनऊ में सफलतापूर्वक आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय लोक जीवन और कला की विविधता को एक मंच पर लाने का प्रयास करता है।"देशज 2024" का आयोजन 22 और 23 नवम्बर को लखनऊ के लोहिया पार्क में किया जाएगा

Ashutosh Tripathi
Published on: 21 Nov 2024 12:49 PM
lucknow News: देशज 2024 में लखनऊ की सरजमीं को अपने सुरों से सजायेंगे मास्टर सलीम
X

lucknow News (ashutosh tripathi)

lucknow News: सोनचिरैया संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम देशज में लखनऊ की सरजमीं को सुरों से सजाने के लिए मास्टर सलीम शिरकत करने आयेंगे। यह जानकारी संस्था की सचिव और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने एक प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि यह उत्सव न केवल लोक कलाकारों को मंच प्रदान करता है, बल्कि भारतीय लोकसंस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी है। देशज में हम पहली बार उत्तर प्रदेश के विभिन्न शिल्प विधाओं को भी प्रस्तुत कर रहे हैं


सोन चिरैया संस्था पिछले चार वर्षों से लखनऊ में सफलतापूर्वक आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय लोक जीवन और कला की विविधता को एक मंच पर लाने का प्रयास करता है।"देशज 2024" का आयोजन 22 और 23 नवम्बर को लखनऊ के लोहिया पार्क में किया जाएगा। इस बार देशज में प्रयागराज कुंभ की थीम पर आधारित प्रस्तुतियाँ होंगी, जो भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को उजागर करेंगी। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से 300 अधिक कलाकार अपनी लोककला और नृत्य प्रस्तुत करेंगे।


देशज 2024 के मुख्य आकर्षण

1. गरुड़न परवा / मेलम (केरल)

2. भाओना नृत्य (असम)

3. फाग नृत्य (हरियाणा)

4. पाई डंडा 51 बच्चों का दल (बांदा)

5. मटकी लोक नृत्य - कृष्णा वर्मा एवं दल, सागर, मध्य प्रदेश

6. नौटंकी: पद्मश्री राम दयाल शर्मा जी, मथुरा, उत्तर प्रदेश

7.कुंभ मेला गीत - संगीता राय एवं दल प्रयाग

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!