Lucknow News: दीप जलाकर मनाया जाएगा रामोत्सव, एकेटीयू में 20 हजार लोगों के लिए तहरी भोज

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर शहर के सभी विश्वविद्यालयों में अलग-अलग तरह के आयोजन होंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय और एकेटीयू में रामोत्सव के लिए रंगीन लाइटों से सजावट की गयी है।

Abhishek Mishra
Published on: 21 Jan 2024 2:49 PM GMT
Lucknow University
X

Lucknow University  

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर शहर के सभी विश्वविद्यालयों में अलग-अलग तरह के आयोजन होंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय और एकेटीयू में रामोत्सव के लिए रंगीन लाइटों से सजावट की गयी है। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि 22 जनवरी को परिसर में ढ़ाई बजे से भजन-किर्तन कार्यक्रम होगा। दोपहर तीन बजे से सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ किया जाएगा। शाम पांच बजे आरती होगी।

एकेटीयू में 20000 लोगों के लिए तहरी भोज

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रा‌विधिक विश्वविद्यालय में राम मंदिर उत्सव मनाने के लिए 20 हजार लोगों के लिए तहरी भोज का आयोजन किया जाएगा। एकेटीयू के पीआरओ डॉ. पवन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विश्वविद्यालय के पूरे परिसर को लाइटों और झालरों से सजा दिया गया है। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए श्री अन्न से बनाई गई तहरी का भोज भी होगा। जिसमें करीब 20 हजार लोगों के खाने का प्रबंध किया गया है। डॉ. पवन ने बताया कि इस भोज के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों से चंदा लिया गया है। उन्होंने बताया कि हजारों दीपक से परिसर को जगमग भी करने की योजना बनाई गई है।

भाषा विश्वविद्यालय में जलेंगे 5100 दीप

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनबी सिंह के मुताबिक विश्वविद्यालय में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव प्रसारित किया जाएगा। जिससे सभी छात्र-छात्राएं भगवान राम का दर्शन कर सकें। पूरे परिसर में रामोत्सव मनाने के लिए 5100 दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।

पुनर्वास विश्वविद्यालय में होगा भंडारा

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. यशवंत वीरोदय ने बताया कि 22 जनवरी को परिसर में स्थित मंदिर में 501 दीप जलाए जाएंगे। मंदिर में 23 और 24 जनवरी को राम चरित मानस का पाठ किया जाएगा। मीडिया प्रभारी के अनुसार परिसर में भंडारे का आयोजन होगा। इसमें छात्रावास के तीन हजार छात्रों को पूडी-सब्जी और मिठाई वितरित की जाएगी।

लाइटों से सजाए गए कॉलेज

लखनऊ के कई कॉलेजों में लाइट से सजावट की गयी है। अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज और नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय के परिसरों को तिरंगी लाइट से सजा दिया गया है। यहां दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story