UP Assembly: UP विधानसभा में योगी का 'रामराज्य' मंत्र! 'विकसित उत्तर प्रदेश' 2047 के लिए CM ने दिया नया विजन

CM Yogi in UP Assembly: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में 'यूपी विज़न 2047' पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक नया नारा दिया है।

Harsh Srivastava
Published on: 14 Aug 2025 5:32 PM IST
UP Assembly: UP विधानसभा में योगी का रामराज्य मंत्र! विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए CM ने दिया नया विजन
X

CM Yogi in UP assembly: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में 'यूपी विज़न 2047' पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक नया नारा दिया है। उन्होंने कहा कि 'विकसित उत्तर प्रदेश' की संकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा और यह विज़न किसी तारीख या घोषणापत्र तक सीमित नहीं है। सीएम योगी ने 'रामराज्य' की अवधारणा को सामने रखते हुए कहा कि 2047 में हम एक ऐसा उत्तर प्रदेश बनाएंगे जहां कोई दुखी दीन या वंचित नहीं होगा।

रामराज्य की चौपाई और वैदिक मंत्र

मुख्यमंत्री योगी ने 'रामचरितमानस' की चौपाई का जिक्र करते हुए 'रामराज्य' की अवधारणा को समझाया। उन्होंने कहा कि "जहां कोई अल्प मृत्यु नहीं होती जहां कोई दीनता नहीं वंचित नहीं हो कोई दुखी नहीं हो" वही रामराज्य है। यह एक ऐसी अवधारणा है जो हमेशा प्रासंगिक रहेगी। उन्होंने विधानसभा में मौजूद सभी सदस्यों से इस विजन को पूरा करने के लिए वैदिक मंत्र को अपनाने की अपील की जो सबको एक साथ चलने सोचने और बोलने के लिए प्रेरित करता है। योगी ने कहा कि इस वैदिक वाक्य से प्रेरित होकर हम ऐसा काम करेंगे जिससे उत्तर प्रदेश पूरी दुनिया में एक विकसित प्रदेश के रूप में प्रस्तुत होगा।

'यह सिर्फ आंकड़ों की यात्रा नहीं'

सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि 2047 का यह विज़न सिर्फ आंकड़ों परियोजनाओं या नीतियों पर आधारित नहीं है बल्कि यह उत्तर प्रदेश के हर युवा और हर महिला के सपनों को पूरा करने की यात्रा होगी। यह एक ऐसा संकल्प है जो उत्तर प्रदेश को भारत का सबसे सशक्त राज्य बनाएगा और दुनिया के सामने विकास संस्कृति और मानवीय मूल्यों का आदर्श पेश करेगा। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसा प्रदेश बनाएंगे जो न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी तकनीकी ताकत उद्योग और समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के लिए जाना जाएगा। यह वह प्रदेश होगा जहां विकास की आधुनिक यमुना और संस्कृति की गंगा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Hi! I am Harsh Srivastava, currently working as a Content Writer and News Coordinator at Newstrack. I oversee content planning, coordination, and contribute with in-depth articles and news features, especially focusing on politics and crime. I started my journey in journalism in 2023 and have worked with leading publications such as Hindustan, Times of India, and India News, gaining experience across cities including Varanasi, Delhi and Lucknow. My work revolves around curating timely news, in- depth research, and delivering engaging content to keep readers informed and connected.

Next Story