UP Prabhari Mantri Reshuffle: यूपी की राजनीति में चुनावी सरगर्मी तेज, जानिये जिलों का हाल

UP Prabhari Mantri Reshuffle: आज किए गए फेरबदल को देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जिलों में संगठन और प्रशासनिक स्तर पर पकड़ मजबूत बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 3 Jun 2026 6:38 PM IST (Updated on: 3 Jun 2026 8:21 PM IST)
Lucknow News
X

Lucknow News (Social Media) (11).jpg

UP Prabhari Mantri Reshuffle: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिलों की व्यवस्था दुरुस्त करने और गुटबाजी रोकने के लिए कई जिलों के प्रभारी मंत्रियों को बदला गया है, तो कई कद्दावर मंत्रियों को महत्वपूर्ण जिलों की व्यवस्था दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज किए गए फेरबदल को देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जिलों में संगठन और प्रशासनिक स्तर पर पकड़ मजबूत बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वैसे मोटे तौर पर जिलों के प्रभारी मंत्री सरकार और जिले के बीच सेतु का काम करते हैं। जिलास्तरीय बैठकों की अध्यक्षता और सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी करते हैं। विकास कार्यों की निगरानी और जनप्रतिनिधियों से समन्वय भी बनाए रखते हैं। हालांकि प्रभारी मंत्री की सिफारिश के मायने होते हैं और उसका बहुत महत्व होता है। यह सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देते हैं। जनता के लिए ये बड़े मामलों में सीधे हस्तक्षेप कर सकते हैं। जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक से सीधे हिसाब मांग सकते हैं। लेकिन अगर प्रभारी मंत्रियों में बदलाव होता है तो इसे सरकार की प्राथमिकताओं का संकेत माना जाता है। जिला वापस लेना या बदलना उस मंत्री का रिपोर्ट कार्ड भी तय करता है। वैसे चुनाव के समय यह बदलाव चुनावी रणनीति का हिस्सा माने जाते हैं। ये मंत्री जनता में सरकार की जवाबदेही का संकेत देते हैं। यह तो हुई प्रभारी मंत्रियों की भूमिका की बात अब बात शुरू करने से पहले हम पाठकों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा जारी जिलों के प्रभारी मंत्रियों की पूरी सूची दे रहे हैं, ताकि आपके सामने स्पष्ट रूप से पूरा खाका आ जाए।



अब इस संबंध में प्रस्तुत है हमारे जिलों के प्रतिनिधियों की खास रिपोर्टः-


Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story