UP Prabhari Mantri Reshuffle: यूपी की राजनीति में चुनावी सरगर्मी तेज, जानिये जिलों का हाल

UP Prabhari Mantri Reshuffle: आज किए गए फेरबदल को देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जिलों में संगठन और प्रशासनिक स्तर पर पकड़ मजबूत बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 3 Jun 2026 6:38 PM IST (Updated on: 3 Jun 2026 8:21 PM IST)

Jalaun News: संजय सिंह गंगवार को फिर मिली जालौन की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी

Afsar Haq की रिपोर्ट

उरई। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर मंत्री संजय सिंह गंगवार, गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री, को जालौन जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। इससे पूर्व भी वह जिले के प्रभारी मंत्री रह चुके हैं। उनके पिछले कार्यकाल में अधिकांश समय जिला स्तरीय बैठकों और प्रेस वार्ताओं के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए देखा गया।


कार्यकर्ताओं का मानना है कि जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता अपेक्षाकृत कम रही। दोबारा प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर नहीं आ रहा है। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों को गति देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story