×

Hapur News: शुगर मिल अब नहीं कर पायेंगे चीनी की चोरी, रखा जाएगा ब्यौरा

Hapur News: जनपद में किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब मिले चोरी से चीनी की बिक्री नही कर पाएंगी। इसको लेकर सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 28 Feb 2024 7:23 AM GMT
hapur news
X

हापुड़ में शुगर मिले अब चीनी की चोरी नहीं कर पायेंगे (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जनपद में किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब मिले चोरी से चीनी की बिक्री नही कर पाएंगी। इसको लेकर सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। अब मिल के गोदामों में रखी चीनी के स्टॉक को स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल ओर अपलोड करना होगा। हर माह में दो बार यह जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी आवश्यक होगी।

जनपद में है दो चीनी मिलें

जनपद में गन्ने की खेती काफी अधिक होती है। किसानों के गन्ने की खरीद के लिए सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल है। इसके अलावा अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ जनपद के चीनी मिलों के सेंटर भी क्षेत्र में लगे हुए है। किसानों को सवार्धिक दिक्कत समय से गन्ना भुगतान न मिलने पर होती है।

शुगर मिल मालिकों की नही चल सकेगा मनमानी

ऐसे में मिल प्रबंधन द्वारा चीन उठान का बहाना बना लिया जाता है,या फिर चीनी स्टॉक में गड़बड़ी हो जाती है। इस प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए है। सरकार की ओर से सभी चीनी मिलों को आदेश दिए गए है कि मिलों के गोदामों में रखे जाने वाले चीनी के स्टॉक की रिपोर्ट हर माह में दो बार स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। ऐसा नही करने पर कार्यवाही की जाएगी।

क्या कहती है जिला गन्ना अधिकारी?

जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों चीनी मिलों को निर्देशित कर दिया गया है। वहीं 15 फरवरी तक सिंभावली चीनी मिल में चार लाख 78 हजार क्विंटल चीनी का स्टॉक है। अब अगली रिपोर्ट एक मार्च को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यवाही से काफी लाभ होगा। वहीं चीनी बिक्री पर नजर रहेगी ओर किसानों के गन्ने का भुगतान भी समय से हो सकेगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story