×

कर्ज लेकर चुनाव लड़ना इस शख्स को पड़ा भारी, खुद को गोली मारकर दी जान

By
Published on: 22 July 2016 2:39 PM GMT
कर्ज लेकर चुनाव लड़ना इस शख्स को पड़ा भारी, खुद को गोली मारकर दी जान
X

शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर में बीडीसी का चुनाव एक शख्स की मौत की वजह बन गई। यह शख्स कर्ज लेकर चुनाव लड़ा। उसने अपनी किस्मत आजमाई लेकिन चुनाव में हार गया। कर्ज ना चुका पाने की स्थिति में उसने तमंचे से खुद को गोली मारी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

क्या था पूरा मामला?

-मामला कलान थाना क्षेत्र के बाराखुरद गांव का है।

-यहां के रहने वाले राम औतार शर्मा (55 वर्ष) किसान था।

-घर में पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं। बेटे दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं।

-परिजनों की मानें तो वह बीडीसी का चुनाव लड़ा था।

चुनावी खर्च के लिए लिया था उधार

-चुनावी खर्च के लिए उसके पास पैसे नहीं थे।

-इसलिए उसने काफी पैसा उधार लिया और चुनाव लड़ा।

-राम औतार ने सोचा था कि जीतने के बाद वह पैसे वापस कर देगा, लेकिन वह चुनाव हार गया।

-चुनावी हार के बाद वह काफी परेशान रहने लगा था।

-धीरे-धीरे उसे शराब की लत लग गई।

-साथ ही जिन लोगों से उसने कर्ज लिया था उन लोगों ने अपना पैसा मांगना शुरू कर दिया।

-इससे आए दिन घर में कलह होता था।

एसओ ने क्या कहा ?

-एसओ प्रभुकांत की मानें तो राम औतार ने गोली मारकर आत्महत्या की है।

-उनका कहना है कि वह शराब का आदी था और उसने नशे में खुद को गोली मार ली।

-एसओ ने ये भी बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो उस आधार पर कार्यवाही होगी।

Next Story