Mathura News: सांसद हेमा मालिनी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, लोगों का जाना हाल

Mathura News: स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने प्रभावित लोगों को यमुना किनारे से निकालकर बाढ़ राहत कैंपों में शिफ्ट कराया। यहां खाने-पीने से लेकर रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

Amit Sharma
Published on: 10 Sept 2025 5:35 PM IST
Mathura News: सांसद हेमा मालिनी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, लोगों का जाना हाल
X

सांसद हेमा मालिनी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा  (photo: social media )

Mathura News: हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके चलते यमुना किनारे बसे गांव और शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। गलियों और घरों में पानी भर जाने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने प्रभावित लोगों को यमुना किनारे से निकालकर बाढ़ राहत कैंपों में शिफ्ट कराया। यहां खाने-पीने से लेकर रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारी लगातार राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।इसी क्रम में मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के साथ गुरुकुल संस्कृत विश्वविद्यालय, सुवती देवी इंटर कॉलेज वृंदावन और बिरला मंदिर की गीता धर्मशाला में बने राहत शिविरों का निरीक्षण किया।सांसद ने प्रभावित महिलाओं, पुरुषों और बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने खुद लोगों को भोजन भी परोसा।

बीमार और घायल लोगों के उपचार की जानकारी ली

हेमा मालिनी ने मेडिकल टीम से बीमार और घायल लोगों के उपचार की जानकारी ली और स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित हर परिवार के साथ खड़ी है। किसी को भी भोजन, दवा या अन्य जरूरत की चीजों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे लोगों ने सांसद और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और भरोसा जताया कि जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story